जोधपुर

Jodhpur News: जोधपुर में 48 घंटे में 8 लापता, घर से निकले और फिर नहीं लौटे, परिजनों की बढ़ी चिंता

Jodhpur Missing Cases: जोधपुर शहर में गुमशुदगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले 48 घंटों में विभिन्न थाना क्षेत्रों से आठ लोगों के लापता होने की रिपोर्ट पुलिस के पास दर्ज कराई गई है।
2 min read
Jun 15, 2026
Jodhpur Missing Cases
पुलिस जीप। फाइल फोटो- पत्रिका

जोधपुर। शहर में लोगों के अचानक घर से निकलने और फिर वापस नहीं लौटने के मामले लगातार बढ़ते आ रहे हैं। पिछले 48 घंटों के दौरान पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आठ लोगों की गुमशुदगी दर्ज की गई है। इनमें युवक, युवतियां, एक विवाहिता और नाबालिग बालिका शामिल हैं। अधिकांश मामलों में परिजनों का कहना है कि संबंधित व्यक्ति बिना किसी को बताए घर से निकले थे।

यह वीडियो भी देखें

पहले परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस की शरण लेनी पड़ी। सूरसागर थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवक, जो एक दुकान पर सेल्समैन का कार्य करता था, रात के समय बिना बताए दुकान से निकल गया। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चलने पर गुमशुदगी दर्ज करवाई गई। वहीं लूणी थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय विवाहिता अचानक घर से कहीं चली गई। परिजनों की खोजबीन विफल रहने पर पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

भाई ने दी रिपोर्ट

शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला भी सामने आया है। युवक के वापस नहीं लौटने पर उसके भाई ने गुमशुदगी दर्ज करवाई। प्रतापनगर सदर थाना क्षेत्र से 21 वर्षीय युवती घर से निकली और वापस नहीं लौटी। युवती के मामा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

नाबालिग लापता, युवक पर संदेह

इसी तरह जोधपुर के प्रतापनगर सदर से 21 साल की युवती प्रतापनगर थाना क्षेत्र से एक युवक तथा देवनगर थाना क्षेत्र से 18 वर्षीय युवती के लापता होने के मामले सामने आए हैं। बोरानाडा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका बिना बताए घर से निकल गई, जिसके मामले में परिजनों ने एक संदिग्ध युवक पर शक जताया है। वहीं उदयमंदिर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता पीहर जाने का कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। लगातार बढ़ रहे ऐसे मामलों ने परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस सभी मामलों में गुमशुदगी दर्ज कर संबंधित व्यक्तियों की तलाश में जुटी हुई है।

ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत

वहीं दूसरी तरफ सूरसागर थाना क्षेत्र में पालड़ी नाथान में दो दिन पहले सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पूनाराम पुत्र बींजाराम मेघवाल निवासी निवासी पल्ली फलोदी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई की दो दिन पहले बाइक सवार उसके भाई को अज्ञात ट्रक चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उपचार के दौरान उसका दम टूट गया।

Updated on:
15 Jun 2026 06:38 pm
Published on:
15 Jun 2026 06:38 pm