
जोधपुर।15वीं विधानसभा का अंतिम वर्ष चल रहा है। सात सत्र पूरे हो चुके हैं। आठवां चल रहा है। चार साल से अधिक के समय में पाली जिले के छह विधायकों ने कुल 1999 सवाल दागे हैं। पाली जिले में सत्तारूढ कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं है। छह विधानसभा सीटाें में पांच भाजपा के पास और एक निर्दलीय विधायक के पास है। यह बात अलग है कि निर्दलीय विधायक खुशवीर सिंह ने सरकार को समर्थन दे रखा है। चार साल में जिले के भाजपा 5 विधायकों ने जमकर सरकार पर सवाल दागे हैं। पहली बार विधायक बने जैतारण के अविनाश गहलोत और पाली के वरिष्ठ विधायक ज्ञानचंद पारख ने ही 900 से ज्यादा सवाल पूछ डाले । गहलोत ने 505 व पारख ने 412 सवाल पूछे। तीसरे नंबर सुमेरपुर के जोराराम कुमावत ने 383 सवाल पूछे, चौथे नंबर पर सोजत की शोभा चौहान ने 379, पांचवें पर जोजावर विधायक खुशवीर सिंह ने 197 व व छठे नंबर पर पूर्व मंत्री पुष्पेंद्र सिंह रहे जिन्होंने सिर्फ 123 सवाल पूछे हैं। विपक्षी विधायकों द्वारा पूछे गए कई महत्वपूर्ण प्रश्नों के जवाब सरकार की ओर से अभी लंबित भी चल रहे हैं।
सबसे आगेजैतारण विधायक : अविनाश गहलोत
चार साल में 505 सवाल पूछेमहत्वपूर्ण सवाल : निरस्त प्रतियोगी परीक्षाओं के दोषियों के विरुद्ध कारवाई का, जवाब नहीं मिला।
सबसे पीछे
बाली विधायक : पुष्पेंद्र सिंह राणावातचार साल में 123 सवाल पूछे
महत्वपूर्ण सवाल : जवाई जल योजना के चतुर्थफेज की स्वीकृति का, जवाब नहीं मिला।