
जोधपुर.
शहर की पांच बैंक शाखाओं में सौ-सौ रुपए के 96 जाली नोट जमा करा दिए गए। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआइ) की जयपुर शाखा में जांच के दौरान जाली नोट पकड़ में आने के बाद पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर के नोडल पुलिस स्टेशन सरदारपुरा में अज्ञात लोगों के विरुद्ध आइपीसी की धारा ४८९ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरबीआइ जयपुर के सहायक महाप्रबंधक ओमप्रकाश कविया की शिकायत पर जाली नोट बैंक में जमा कराने के संबंध में जयपुर कमिश्नरेट के नोडल पुलिस स्टेशन गांधीनगर में मामला दर्ज कराया गया था। प्रकरण जोधपुर की बैंकों से जुड़ा होने के कारण एफआइआर को जांच के लिए पुलिस स्टेशन सरदारपुरा भेज दिया गया। यह जाली नोट अप्रेल २०१८ से अक्टूबर २०१९ के बीच जमा कराए गए थे। मामले की जांच की जा रही है।
इन बैंकों में जमा कराए गए थे जाली नोट
- एसबीआई की एससीएबी शाखा : 26 जाली नोट
- पंजाब नेशनल बैंक जोधपुर : 29 जाली नोट
- यूको बैंक की पावटा शाखा : 24 जाली नोट
- यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया (सोमानी कॉलेज शाखा) : 11 जाली नोट
- सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया जालोरी गेट शाखा : 6 जाली नोट