
जोधपुर।
कोरोना संक्रमण काल में रेलवे अस्पताल फ्रंटलाइन स्टाफ व उनके परिजनों के इलाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
जोधपुर रेल मण्डल के 610 हैल्थ केयर वर्कर्स व आरपीएफ स्टाफ , 711 लोको व सहायक लोको पायलट व 539 वाणिज्य विभाग के फ्रंटलाइन स्टाफ को प्राथमिकता से वैक्सीन लगाई गई है। मण्डल अस्पताल जोधपुर में कोविड वैक्सीन के 8532 पहली व 1228 दूसरी डोज सहित कुल 9760 वैक्सीन लगाई जा चुकी है । इसमें 2118 वैक्सीन रेलकर्मियों के परिजनों को को लगाए गए है। रेलवे अस्पताल के अधीक्षक डॉ पेरुमल यू के के अनुसार रेलवे संचालन को सुचारू रूप से चलाने के लिए तथा रेलकर्मियों को कोविड 19 के प्रभाव से बचाने के लिए फ्रंटलाइन स्टाफ को प्राथमिकता से वैक्सीन लगाने का नीतिगत निर्णय लिया गया था।
494 में 335 रिकवर हुए
रेलवे अस्पताल जोधपुर में अब तक भर्ती हुए 494 कोरोना ग्रस्त मरीजों में से 335 मरीज रिकवटर होकर घर जा चुके है।
अप्रेल में 376 कोरोना संक्रमण ग्रस्त मरीज भर्ती हुए थे तथा इनमें से 273 को रिकवरी के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई । मई में अभी तक 118 कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, इनमें से 62स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर घर जा चुके हैं।