जोधपुर

लॉक डाउन में चाय की थड़ी खोल जुटाई भीड़, संचालक गिरफ्तार

- पुलिस ने समझाइश की तो संचालक बोला, लॉक डाउन में खोलूंगा थड़ी  
less than 1 minute read
Sep 28, 2020
लॉक डाउन में चाय की थड़ी खोल जुटाई भीड़, संचालक गिरफ्तार
लॉक डाउन में चाय की थड़ी खोल जुटाई भीड़, संचालक गिरफ्तार

जोधपुर. वीक एण्ड लॉक डाउन के बावजूद उदयमंदिर आसन चौक में चाय की थड़ी न सिर्फ खोली गई, बल्कि लोगों की भीड़ कर चाय भी पिलाई गई। नागौरी गेट थाना पुलिस ने रविवार को थड़ी बंद करवाकर एफआइआर दर्ज कर संचालक को गिरफ्तार किया गया।

थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि उदयमंदिर आसन चौक में चाय की थड़ी है। जिसे लॉक डाउन के बावजूद खोलकर ग्राहकों की भीड़ की गई। पुलिस मौके पर पहुंची और संचालक इमरान से समझाइश की गई, लेकिन संचालक उलटा पुलिस को धमकाने लगा। उसने कहा कि वह लॉक डाउन के बावजूद थड़ी खोलेगा और लोगों को चाय बेचेगा। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ आपदा अधिनियम व लॉक डाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज कर किया। साथ ही उदयमंदिर आसन में भिश्तियों की मस्जिद के पास तोपखाना निवासी इमरान पुत्र मोहम्मद अयूब को गिरफ्तार किया। नागौरी गेट थाना पुलिस ने रविवार को थड़ी बंद करवाकर एफआइआर दर्ज कर संचालक को गिरफ्तार किया गया।

Published on:
28 Sept 2020 11:09 am