
जोधपुर.
कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा एक बार फिर बढ़ रहा है। बाजार में दीपावली की रौनक है। ऐसे में छोटी ही सतर्कता बड़ा काम कर सकती है। पत्रिका ने कोरोना के प्रति सतर्कता बरतने वाले व्यापारियों की पहल को प्रमुख से प्रकाशि किया। काफी हद तक इससे कोविड के प्रति एक बार फिर सतर्कता का माहौल बना है। उद्यमियों और व्यापारियों के साथ सामाजिक संस्थाओं ने भी इसे सराहा है।
सराहनीय कदम
राजस्थान पत्रिका की ओर से कोरोना महामारी में आमजन की जागरूकता को लेकर उठाय गया कदम सराहनीय है। इससे आमजन में मास्क लगाने सोशल डिस्टनसिंग आदि में जागरूकता आई है।
एनके जैन, अध्यक्ष, जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
-----
अच्छा अभियान
सामाजिक सरोकारों को लेकर राजस्थान पत्रिका हमेशा आगे रहा है। कोरोना जैसी महामारी में पत्रिका ने आमजन को जागरूकता को लेकर अच्छा अभियान चलाया ।
भंवरलाल चौपड़ा, अध्यक्ष, मरुधरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
----
गेट सेफ गो से जागरूकता
कोरोना महामारी में लोगों को जागरूक करने में पत्रिका अभियान गेट सेफ गो ने अच्छी भूमिका निभाई है। इससे निश्चिंत रूप से लोगो मे जागरुकता आई हैं।
घनश्याम ओझा, प्रदेशाध्यक्ष, लघु उद्योग भारती
----
गाइडलाइन से साथ मनाएं त्योहार
राजस्थान पत्रिका की ओर से कोरोना महामारी में आमजन को जागरूक करने के लिए अच्छा प्रयास किया गया है। पत्रिका ने अभियान के माध्यम से लोगों को कोरोना के प्रति जागरुक रहने व गाइडलाइन की पालना करते हुए त्योहार मनाने का संदेश दिया गया है, जो सराहनीय है।
शिवकुमार सोनी, अध्यक्ष, सोजती गेट व्यापारी संस्था
----
इसे आगे भी जारी रखना है
कोविड संक्रमण का दौर अभी पूरी तरह से गया नहीं है। त्योहारी सीजन में लोगों को जागरूक करने के लिए पत्रिका का यह अभियान काफी सराहनीय रहा। लेकिन जनता को यह सतर्कता आगे भी दिखानी होगी। हमारे कई व्यापारियों ने बचाव के अच्छे संदेश दिए हैं।
- वरूण धनाडिया, अध्यक्ष, उड़ान फाउंडेशन व उद्यमी