जोधपुर

महिला मरीज के साथ आए युवक ने गार्ड को पीटा

- महात्मा गांधी अस्पताल में आपातकालीन इकाई का मामला
less than 1 minute read
महिला मरीज के साथ आए युवक ने गार्ड को पीटा
महिला मरीज के साथ आए युवक ने गार्ड को पीटा

जोधपुर. महात्मा गांधी अस्पताल की आपातकालीन इकाई में महिला मरीज के साथ आए युवक ने किसी औजार से शनिवार रात निजी सुरक्षाकर्मी को पीट दिया। सुरक्षाकर्मी के सिर पर आंख के पास चोट आई है।

थानाधिकारी लिखमाराम के अनुसार तबीयत खराब होने पर रात को एक महिला को एमजीएच की आपातकालीन इकाई में लाया गया। महिला के साथ कुछ अन्य परिजन भी थे। परिजन की संख्या अधिक होने व बार-बार वार्ड में आने-जाने को लेकर वहां तैनात गार्ड ने उन्हें टोक दिया। इसको लेकर महिला मरीज के भतीजे शाहरूख व गार्ड मदनदास के बीच विवाद हो गया।
मामला बढऩे पर शाहरूख ने गार्ड को पीट दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक ने किसी औजार से सिर पर वार किए हैं, जिससे खून बहने लगा। यह देख हमलावर युवक अस्पताल से भाग छूटा। पुलिस व अस्पताल प्रशासन मौके पर पहुंचा और घायल गार्ड को आपातकालीन इकाई लाए। देर रात गार्ड की तरफ से शाहरूख के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा था।

Updated on:
22 Sept 2019 01:35 am
Published on:
22 Sept 2019 01:35 am