
जोधपुर.
खाण्डा फलसा थाना पुलिस ने शातिर युवक को गिरफ्तार कर चोरी की सात मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। जो विभिन्न जगहों से चुराईं थी।
थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि वाहन चोरियों की रोकथाम के लिए संदिग्धों पर नजर रखने के साथ सीसीटीवी फुटेज से जांच की गई। गत तीस अक्टूबर की रात पुष्टिकर स्कूल के पास निवासी रवि पुरोहित की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। तलाश के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल पर घूम रहे मूलत: प्रतापनगर चौकी के पीछे इन्द्र कॉलोनी हाल माधोबाग हरिजन बस्ती निवासी महेश (20) पुत्र सुनील वाल्मिकी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने आस-पास के क्षेत्रों से छह और मोटरसाइकिलें चुराना कबूल किया। हेड कांस्टेबल भंवरलाल, कांस्टेबल नरेश खींची, राजाराम, रेंवतराम, विकास, श्रवण व सुरेश बिश्नोई ने उसकी निशानदेही से छह और मोटरसाइकिलें बरामद की। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमाण्ड लिया गया है। अन्य वारदातों के संबंध में जांच की जा रही है।