जोधपुर

एबीवीपी ने शहीद के घर से किया तिरंगा अभियान का आगाज

एक गांव-एक तिरंगा अभियान

less than 1 minute read
Aug 15, 2021
एबीवीपी ने शहीद के घर से किया तिरंगा अभियान का आगाज
एबीवीपी ने शहीद के घर से किया तिरंगा अभियान का आगाज

जोधपुर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से 15 अगस्त से एक गांव -एक तिरंगा अभियान का औपचारिक शुरुआत की जाएगी। एक दिन पहले शनिवार को अभियान का आगाज सभी कार्यकर्ताओं ने पिचिकियो के ढाणी से वीर शहीद लक्ष्मण चौधरी के घर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करके किया। शहीद लक्ष्मण चौधरी के माता मांगी देवी और पिता किशनाराम चौधरी का प्रान्त मंत्री अविनाश खारा, भूतपूर्व सैनिक गुदडऱाम दुक्तावा और प्रान्त उपाध्यक्ष कंचन चारण ने सम्मानित किया। इस दौरान शहीद के पिता को तिंरगा ध्वज सौंपा गया। प्रान्त मंत्री अविनाश खारा ने बताया की शहीद चौधरी ने देश के लिए 4 फऱवरी को दुश्मनों से लोहा लेते हुए देश की रक्षा के लिए बलिदान दे दिया।
एक गांव-एक तिरंगा अभियान के तहत आजादी से जुड़ी 75 घटनाओं का संकलन, आजादी से जुड़े हुए 75 स्थानों पर कार्यक्रम, 75 महापुरुषों की जीवनी और उनके जन्मस्थान पर कार्यक्रम, 75 स्थानों पर विशाल तिरंगा रैली, स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान सहित विभिन्न कार्यक्रम वर्ष भर आयोजित किए जाएंगे।

Published on:
15 Aug 2021 01:27 pm
Also Read
View All
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई को जल्द मिलने वाली है अस्पताल से छुट्टी, जानिए सोशल मीडिया पर क्या बोले यूजर्स

मंच से लिया गया विधायक का नाम, कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गए चिकित्सा मंत्री, फलोदी की सियासत में छिड़ी नई बहस

राजस्थान में तबादलों से हटा बैन, फिर भी थर्ड ग्रेड टीचर्स को नहीं मिली राहत, गुस्साए शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

क्या ‘काला हिरण’ फिल्म की जोधपुर में होगी शूटिंग? अपने हर प्रोजेक्ट से चर्चा में रहने वाले अमित ज्याणी ने इंटरव्यू में खोले कई राज

CA Success Story: जोधपुर की अर्पिता की 4th और अनुष्का की 34वीं रैंक, सोशल मीडिया से बनाई दूरी, पढ़ें सक्सेज स्टोरी