जोधपुर

एबीवीपी का धरना 14वें दिन समाप्त, कुलपति ने पिलाया जूस

JNVU News - दस मांगों पर सहमति बनने की उम्मीद
less than 1 minute read
एबीवीपी का धरना 14वें दिन समाप्त, कुलपति ने पिलाया जूस
एबीवीपी का धरना 14वें दिन समाप्त, कुलपति ने पिलाया जूस

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय के बाहर पिछले 14 दिन से चल रहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) का धरना मंगलवार को समाप्त हो गया। एबीवीपी की कुछ मांगों पर सहमति बनने के लिए कुलपति प्रो पीसी त्रिवेदी ने अपने कक्ष में कार्यकत्र्ताओं को जूस पिलाकर धरना समाप्त करवाया।

एबीवीपी के महामंत्री प्राण जोशी ने बताया कि विवि प्रशासन ने दस मांगों पर सहमति बनी है। इनमें आर्थिक रूप से परेशान विद्यार्थियों का शुल्क कम करना, पुलिस लाठीचार्ज की निंदा करना, शिक्षक भर्ती 2012-13 के अयोग्य बर्खास्त 28 शिक्षकों की नियुक्त निरस्त करना, प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को उनके इच्छा अनुसार विषय देना, कला संकाय के विद्यार्थियों के लिए नया परिसर में हॉस्टल की व्यवस्था करने, एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में शिक्षकों की स्थाई भर्ती करने, स्वर्ण पदक विजेता विद्यार्थियों को पूर्व उचित मूल्य का स्वर्ण पदक प्रदान करने, इस वर्ष का शैक्षणिक सत्र की अवधि तय करने और विश्वविद्यालय परिसर को पूर्ण तरह से अतिक्रमण मुक्त करना शामिल है। धरना स्थल पर अविनाश खारा, त्रिवेन्द्र पाल सिंह, मयंक शर्मा, निखिल उपाध्याय, राजवीर सिंह, दिनेश जांबा, कुलदीप, उर्मित, हनुमान, लक्ष्य, सचिन, मांगुसिंह, रवि, कैलाश, रविन्द्र, विश्न सिंह, मुकेश, सुनिल, महादेव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Published on:
16 Feb 2021 05:53 pm