जोधपुर

प्रथम राउंड में एबीवीपी के त्रिवेंद्रपाल सिंह ने बनाई बढ़त, 1 हजार वोटों से आगे

जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनावों के परिणाम अब सामने आने लगे हैं। प्रथम राउंड के रुझान सामने आने से प्रत्याशियों, छात्रनेताओं व विद्यार्थियों के दिलों की धडकऩें भी बढऩे लगी हैं।
less than 1 minute read
ABVP Trivendra pal singh is running ahead in student union elections
प्रथम राउंड में एबीवीपी के त्रिवेंद्रपाल सिंह ने बनाई बढ़त, 1 हजार वोटों से आगे

वीडियो : मनोज सैन/जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनावों के परिणाम अब सामने आने लगे हैं। प्रथम राउंड के रुझान सामने आने से प्रत्याशियों, छात्रनेताओं व विद्यार्थियों के दिलों की धडकऩें भी बढऩे लगी हैं। प्रथम राउंड के पणिामों में एबीवीपी के त्रिवेंद्रपाल सिंह ने बढ़त बनाई है। वह 1 हजार वोटों से आगे चल रहा है।

इतने मिले हैं वोट

अजय सिंह - 55
हनुमान तरड़ - 241
मनोज परिहार - 01
रविंद्रसिंह भाटी - 298
सुधीर बिश्नोई - 04
त्रिवेंद्रपाल सिंह - 1372
नोटा - 14
खारिज - 15
कुल - 2000

इस बार हुई रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग
इस बार छात्र-छात्राओं ने रिकॉर्ड तोड़ 56.64 प्रतिशत मतदान किया जो पिछले साल से दस प्रतिशत से भी अधिक है। कुल 20 हजार 155 विद्यार्थियों में से 11 हजार 415 ने वोट डाले। शाम तक नतीजे चुनावों के नतीजे आने की उम्मीद है। लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के बाद 2010 में फिर से शुरू हुए छात्रसंघ चुनाव में संभवत: यह सबसे अधिक वोटिंग है। सर्वाधिक मतदान एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में 75 प्रतिशत हुआ। विवि के पुराना परिसर, नया परिसर, कमला नेहरु कॉलेज और एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में 40 मतदान केंद्र बनाए गए, जहां लंबी लाइनें लगी।

Published on:
28 Aug 2019 04:24 pm