जोधपुर

एसीबी ने जोधपुर में आइएएस नीरज के पवन से दो मोबाइल किए जब्त, पासवर्ड नहीं बताए

- जयपुर में आरएसएलडीसी में एसीबी कार्रवाई के दौरान जोधपुर में थे आइएएस अधिकारी
less than 1 minute read
Sep 12, 2021
एसीबी ने जोधपुर में आइएएस नीरज के पवन से दो मोबाइल किए जब्त, पासवर्ड नहीं बताए
एसीबी ने जोधपुर में आइएएस नीरज के पवन से दो मोबाइल किए जब्त, पासवर्ड नहीं बताए

जोधपुर. जयपुर में आरएसएलडीसी में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई के बाद जोधपुर में आइएएस अधिकारी नीरज के पवन से दो आइ-फोन मोबाइल शनिवार शाम एसीबी ने जब्त किए। जिन्हें अग्रिम जांच के लिए जयपुर भेजे जाएंगे। दोनों मोबाइल पासवर्ड लॉक हैं और आइएएस ने पासवर्ड नहीं बताए।

ब्यूरो के उप महानिरीक्षक डॉ विष्णु कांत ने आइएएस अधिकारी नीरज के पवन के मोबाइल जब्त किए जाने की पुष्टि की है।
दरअसल, एसीबी ने जयपुर में आऱएसएलडीसी में रिश्वत लेने की कार्रवाई की है। जिसमें आइएएस अधिकारी नीरज के पवन की भूमिका भी संदेह के दायरे में है। कार्रवाई के दौरान उनकी लोकेशन जोधपुर के कुड़ी भगतासनी स्थित निजी कॉलेज में आई, जहां वो कॉलेज के कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए हुए थे।

एसीबी जयपुर के निर्देश पर डीआइजी डॉ विष्णुकांत ने निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्ग सिंह राजपुरोहित कॉलेज पहुंचे, जहां आइएएस अधिकारी नीरज के पवन के दोनों आइ-फोन मोबाइल जब्त किए। जो पासवर्ड प्रोटेक्टेड थे। एसीबी ने दोनों के पासवर्ड मांगे, लेकिन उन्हें नहीं दिए गए। इन दोनों मोबाइल को जयपुर भेजे जा रहे हैं। वहीं, आइएएस भी जयपुर निकल गए।

Published on:
12 Sept 2021 07:04 pm