जोधपुर

गलत दिशा में आए ट्रक की बोलेरो से भिड़ंत, तीन की मौत

- तीन अन्य युवक घायल, मृतकों में दो चचेरे भाई - देवलिया गांव के पास हादसा
less than 1 minute read
Dec 05, 2018
Accident between truck and bolero, three died
गलत दिशा में आए ट्रक की बोलेरो से भिड़ंत, तीन की मौत

जोधपुर.
जयपुर रोड पर देवलिया गांव के पास गलत दिशा में जाने से एक ट्रक की बोलेरो कैम्पर से भिड़ंत में कैम्पर में सवार युवकों की मौत व तीन अन्य युवक घायल हो गए। मृतकों में दो चचेरे भाई शामिल हैं। बनाड़ थाने में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार बोलेरो कैम्पर में सवार छह युवक रात करीब एक बजे डांगियावास से गुजरावास के लिए रवाना हुए। गुजरावास निवासी रमेश जाट अपनी बोलेरो कैम्पर चला रहा था। रात करीब दो बजे देवलिया गांव में ग्रीन होटल के नजदीक तेज रफ्तार ट्रक में गलत दिशा में गया और बोलेरो कैम्पर से भिड़ गया।
बोलेरो कैम्पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सभी छह युवक उसमें बुरी तरह फंस गए। पीछे आ रहे वाहन में सवार मंगलाराम व कालूराम ने काफी मशक्कत के बाद सभी युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक गुजरावास निवासी ओमाराम सबरवाल (37) पुत्र अणदाराम जाट, उसके चचेरे भाई रमेश सबरवाल (३५) पुत्र भगाराम जाट और जाजीवाल में जाखड़ों की ढाणी निवासी चैनाराम रलिया (36) पुत्र रूपाराम जाट की मौत हो चुकी थी। तीन अन्य घायल

जाखड़ों की ढाणी निवासी पुखराज तांडी पुत्र सायरराम जाट, बनाड़ निवासी सुरेश पुत्र भैराराम जाट व राजूराम जाट को एमडीएम अस्पताल के आइसीयू में भर्ती हैं। पुखराज की हालत गम्भीर बताई जाती है।

हादसे का पता लगने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और तीनों युवकों के शव मोर्चरी भिजवाए। मंगलवार को कार्रवाई के बाद परिजन को सौंपे गए। मृतक ओमाराम के भाई मंगलाराम की तरफ से बनाड़ थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने ट्रक व बोलेरो कब्जे में ली है। जबकि ट्रक चालक भाग निकला।

एक मृतक एमइएस में कर्मचारी
बोलेरो में सवार सभी छह युवक घरेलू कार्य से रविवार को डांगियावास गए थे। एमइएस में कर्मचारी मृतक ओमाराम के दो जुड़वां समेत तीन पुत्रियां हैं।

Published on:
05 Dec 2018 12:53 am