
सेतरावा (जोधपुर). कस्बे में मंगलवार सवेरे ट्रक में भरे मार्बल को उतारते समय हादसा हो गया। वजनी मार्बल के बीच नीचे दबने से श्रमिक की हादसे में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सेतरावा कस्बे के लालसिंह बाजार में मंगलवार सवेरे जालोर से घरेलु काम के लिए मार्बल से भरकर एक ट्रक लाया था। ट्रक से मार्बल उतारने का काम पप्पूराम सहित अन्य श्रमिक कर रहे थे। इस बीच हादसा हो गया, हादसे के बाद दबे श्रमिक पपूराम को निकालने में काफी समय लग गया। अन्य साथी मार्बल उठा पाते उससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
सूचना पर देचू थाना प्रभारी हनुमानराम विश्नोई, सेतरावा चौकीप्रभारी अर्जुनसिंह भाटी, कांस्टेबल अशोक विश्नोई पहुंचे। घटनास्थल का मौक मुआयना करते हुए शव को बाहर निकलवाया।
मृतक के भाई द्वारा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज दी हैं। हेडकांस्टेबल किशनाराम ने बताया कि बंशीराम पुत्र कालूराम निवासी प्रतापगढ़ सेतरावा ने रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई पप्पूराम पुत्र कालूराम भील निवासी प्रतापगढ़ सेतरावा मंगलवार सवेरे सेतरावा में ट्रक से मार्बल पत्थर उतारने गया था। मार्बल उतारने के वक्त चालक ने लापरवाही पूर्वक ट्रक को आगे -पीछे किया, इससे ट्रक का टायर गड्डे में आ गया, जिससे ट्रक में पप्पुराम के ऊपर मार्बल के पत्थर गिर गए जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया हैं। मामले की जांच सेतरावा चौकी प्रभारी अर्जुनसिंह भाटी कर रहे हैं।