जोधपुर

शराब के नशे में खंडित की व्यास की प्रतिमा, आरोपी गिरफ्तार

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्कफलोदी. यहां शेर ए राजस्थान एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयनारायण व्यास की नवस्थापित प्रतिमा खंडित करने के मामले का पुलिस ने एक दिन बाद ही पर्दाफाश कर दिया है। प्रतिमा खंडित करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसने शराब के नशे में यह कृत्य किया था।
less than 1 minute read
Oct 02, 2019
फलोदी. गिरफ्तार आरोपी
फलोदी. गिरफ्तार आरोपी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लक्ष्मीनारायण शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि गत २९ सितम्बर की रात में जयनारायण व्यास की प्रतिमा खंडित कर देने के पालिका ईओ की ओर से दर्ज मामले की जांच के लिए पुलिस उप अधीक्षक पारस सोनी, पुलिस निरीक्षक राजीव भादू के निर्देश में टीम गठित की गई। टीम ने मूर्ति के आस-पास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तथा गहन अनुसंधान के बाद अपनी कार्रवाई की।
शराब के नशे में किया कृत्य -
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने गहन अनुसंधान के बाद मलार रोड, फलोदी निवासी भंवरलाल उर्फ भाऊ पुत्र मांगीलाल मेघवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने यह प्रतिमा खंडित करना कबूल किया। बताया गया कि उक्त आरोपी आदतन शराबी है तथा उसने शराब के नशे में यह प्रतिमा खंडित की। पुलिस ने आरोपी भंवरलाल उर्फ भाऊ को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। (कासं)

Updated on:
02 Oct 2019 09:52 am
Published on:
02 Oct 2019 09:52 am