
जोधपुर. Bhanwari Devi Murder Case : बहुचर्चित भंवरी देवी हत्याकांड मामले में आरोपी पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा, कैलाश जाखड़, विशनाराम, अमरचंद, शहाबुद्दीन और बलदेव को जमानत मिली।
जस्टिस दिनेश मेहता की अदालत में आरोपी पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा, कैलाश जाखड़,विशनाराम, अमरचंद, शहाबुद्दीन और बलदेव की जमानत के आदेश दिए ।
इससे पहले पूर्व विधायक मलखान विश्नोई और परसराम विश्नोई को जमानत मिल चुकी है।
राजस्थान के बहुचर्चित भंवरी देवी कांड ने 2011 में प्रदेश की राजनीति में भूचाल ला दिया था। भंवरी देवी एक सामान्य सी नर्स थी जिसका संबंध राजस्थान की राजनीति में बड़े-बड़े नेताओं से था। भंवरी देवी सितंबर 2011 में अचानक गायब हो गई। भंवरी देवी के लापता होने के बाद उसकी हत्या कर दी गई।
ये मामला इतना बढ़ा कि इसकी जांच सीबीआई को दे दी गई। इसके बाद रहस्य परत दर परत खुलता चला गया। मामले के तार जुड़े राजस्थान के तत्कालीन जलदाय मंत्री महिपाल मदेरणा और कांग्रेस विधायक मलखान विश्नोई से। मामले में ऑडियो क्लिप और सीडी भी उजागर हुई।