जोधपुर

मारपीट कर फिरौती मांगने व हथियार सप्लाई का आरोपी गिरफ्तार

- एक साल बाद आया पकड़ में
less than 1 minute read
Aug 16, 2021
मारपीट कर फिरौती मांगने व हथियार सप्लाई का आरोपी गिरफ्तार
मारपीट कर फिरौती मांगने व हथियार सप्लाई का आरोपी गिरफ्तार

मारपीट कर फिरौती मांगने व हथियार सप्लाई का आरोपी गिरफ्तार
- एक साल बाद आया पकड़ में
जोधपुर.
कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने छात्रावास में घुसकर मारपीट कर फिरौती मांगने व हथियार सप्लाई करने के मामले में एक साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया।
सहायक पुलिस आयुक्त (बोरानाडा) मांगीलाल ने बताया कि महामंदिर में वीर तेजा कॉलोनी निवासी रामनिवास पुत्र फूसाराम जाट का कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र में छात्रावास व लाइब्रेरी है। गत वर्ष कुछ युवक छात्रावास में आकर डरा-धमकाकर मारपीट कर पचास हजार रुपए मासिक फिरौती मांग रहे थे। इस संबंध में २७ जुलाई को देवेन्द्र डानिया, प्रकाश सिहाग, अनिल खिलेरी व दीपेन्द्र सऊ आदि के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई थी। इस मामले में फरार पाली जिले में रोहट थानान्तर्गत निंबली निवासी अनिल खिलेरी पुत्र जयराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया। वह अवैध हथियार सप्लाई के एक मामले में भी वांछित है। हथियार सप्लाई वाले मामले में आरोपी को बाद में गिरफ्तार किया जाएगा।

Published on:
16 Aug 2021 11:37 pm