जोधपुर

लाखों की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

- दूसरों की जमीन पर कॉलोनी काट भूखण्ड बेचने का मामला
less than 1 minute read
Dec 24, 2020
लाखों की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
लाखों की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर. उदयमंदिर थाना पुलिस ने जमीन से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में लम्बे समय से फरार एक आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ धोखाधड़ी की बीस एफआइआर दर्ज है।

जैसलमेर के फलसूण्ड थानान्तर्गत जालोड़ा गांव निवासी महेन्द्रसिंह (३६) पुत्र जालमसिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र के श्रीयादे गांव में दूसरों की जमीन को खुद की बताई थी और उस पर कॉलोनी बसाने व भूखण्ड काटने का झांसा दिया था। उसने अनेक भूखण्ड बेचकर कई लोगों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी की थी। इस संबंध में उदयमंदिर थाने में वर्ष २०१६ में १५ एफआइआर, वर्ष २०१७ में तीन व वर्ष २०१९ में दो एफआइआर दर्ज की गई थी। उसकी लम्बे समय से तलाश चल रही थी।

धारदार हथियार सहित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
जोधपुर. उदयमंदिर थाना पुलिस ने धारदार चाकू लेकर घूम रहे स्टेडियम शॉपिंग सेंटर निवासी हिस्ट्रीशीटर हंसमुद्दीन उर्फ भूरिया पुत्र नसरूद्दीन उर्फ नासिर को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं। कोर्ट में पेश करने पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

Published on:
24 Dec 2020 01:49 pm