जोधपुर

आखिर पकड़ा गया काले हिरण शिकार का मुख्य आरोपी

पीपाड़सिटी (जोधपुर).वन्य जीव अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए वन विभाग की विशेष टीम ने शिकारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
less than 1 minute read
Dec 05, 2019
Accused of hunting black deer was caught
आखिर पकड़ा गया काले हिरण शिकार का मुख्य आरोपी

पीपाड़सिटी (जोधपुर) .वन्य जीव अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए वन विभाग की विशेष टीम ने शिकारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया है।

सूत्रों के अनुसार वन विभाग की टीम ने क्षेत्र के रावर गांव में कृष्ण मृग शिकार प्रकरण के मुख्य आरोपी बाला गांव निवासी मनोहर पुत्र जवारी लाल बावरी को गुरुवार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। इस मामले में पूर्व में भी दो आरोपियों को गिरफ्त में लिया जा चुका हैं।


क्षेत्रीय वन अधिकारी कैलाश गिरी ने मुख्य आरोपी को बिलाड़ा न्यायालय में पेश किया। जहां अपराध की गम्भीरता को देखते हुए अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दिया। शिकार प्रकरण के मुख्य आरोपी के विरुद्ध वन्य जीव अधिनियम के साथ आम्र्स एक्ट में मामला दज हैं।

वन विभाग की विशेष टीम में क्षेत्रीय वन अधिकारी कैलाश गिरी, वनरक्षक भंवर लाल मेहरा, मनोज कुमार, भीका राम, सोहन सिंह, सुभाष चौधरी शामिल हैं।

Published on:
05 Dec 2019 04:34 pm