जोधपुर

दो साल से फरार अपहरण व डकैती का आरोपी गिरफ्तार

  पत्रिका न्यूज नेटवर्क फलोदी. फलोदी पुलिस ने मटोलचक में हुई अपहरण व डकैती की वारदात में दो साल से फरार चल रहे आरोपी को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Jan 20, 2020
फलोदी पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी
फलोदी पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी

पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण राहुल बारहट ने बताया कि मटोलचक निवासी किसनाराम पुत्र पांचाराम विश्नोई ने ६ मार्च २०१८ को रिपोर्ट पेश कर बताया था कि वह अपने घर में सो रहा था। इस दौरान मटोलचक निवासी अशोक विश्नोई सहित पांच आए और मारपीट करके जेब से 50 हजार की नकदी लूट ली तथा उसे एक गाड़ी में डालकर अपहरण करके ले गए। आरोपियों ने फिरौती में 5 लाख की मांग की। इस मामले में पुलिस ने अशोक, कैलाश, ओमप्रकाश, स्वरूपराम को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में भीमसागर निवासी सोहनलाल पुत्र रामूराम विश्नोई फरार चल रहा था। इसको गिरफ्तार करने के लिए थानाधिकारी फलोदी लक्ष्मण जाखड़, हैड कांस्टेबल दमाराम, कांस्टेबल देवीलाल, छगनलाल, प्रदीपकुमार, स्पेशल टीम के हैड कांस्टेबल श्रवण कुमार, चिमनाराम, मोहनराम, अशोक, गोपालराम, भवानी चौधरी की टीम ने रविवार को आरोपी के घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। (कासं)

----------

Published on:
20 Jan 2020 10:17 am