जोधपुर

दिनदहाड़े मकान में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, जेवर बरामद

- नर्स के मकान में चोरी का 48 घंटे में खुलासा
less than 1 minute read
May 17, 2021
दिनदहाड़े मकान में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, जेवर बरामद
दिनदहाड़े मकान में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, जेवर बरामद

दिनदहाड़े मकान में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, जेवर बरामद

- नर्स के मकान में चोरी का 48 घंटे में खुलासा

जोधपुर.
प्रतापनगर थाना पुलिस ने संजय गांधी कॉलोनी गली-2 स्थित नर्स के सूने मकान से दिनदहाड़े आभूषण व रुपए चुराने के मामले में रविवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। उससे सोने के आभूषण भी बरामद किए गए।

सहायक पुलिस आयुक्त (प्रतापनगर) नीरज शर्मा के अनुसार गली-2 निवासी सुशीला पत्नी कन्हैयालाल जीनगर के सूने गत 13 मई को सोने का हार, सोने की अंगूठी, सोने की झुमरियां व 25 हजार रुपए चोरी हो गए थे। 14 मई को चोरी का पता लगा था और मामला दर्ज कराया गया। एसआइ देऊ व एएसआई कांशीराम के नेतृत्व में कांस्टेबल महेन्द्र चौधरी व बलवीर ने संदिग्धों से जांच के बाद कॉलोनी में गली-3 निवासी प्रकाश पुत्र प्रभुदयाल को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही से सोने का हार व झुमरियां बरामद की गईं हैं। अन्य वारदातों के संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है।

Published on:
17 May 2021 12:18 am