जोधपुर

जेएनवीयू में रोवर एवं रेंजर स्काउटिंग में आज से प्रवेश शुरू

JNVU News  
less than 1 minute read
जेएनवीयू में रोवर एवं रेंजर स्काउटिंग में आज से प्रवेश शुरू
जेएनवीयू में रोवर एवं रेंजर स्काउटिंग में आज से प्रवेश शुरू

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (JNVU) में कला संकाय, विज्ञान संकाय, वाणिज्य संकाय, विधि संकाय ,कमला नेहरू कॉलेज, सांयकालीन अध्ययन संस्थान और एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज (MBM Engineering College) में सत्र 2020-21 के लिए प्रथम वर्ष में प्रवेश ले चुके सभी छात्र -छात्राओं के लिए स्काउटिंग में प्रवेश प्रक्रिया शुक्रवार से से होगी। प्रवेश की अंतिम तिथि 19 दिसम्बर है।
विश्वविद्यालय के ग्रुप लीडर डॉ भरत देवड़ा ने बताया कि विवि के विभिन्न संकायों में छात्रों के लिए कुल आठ रोवर क्रू और छात्राओं के लिए दो रेंजर टीम बना रखी है। प्रत्येक क्रू / टीम का प्रभार दो-दो शिक्षकों को सौंप रखा है। प्रत्येक क्रू/टीम में 24-24 विद्यार्थियों को प्रवेश लेना है। विद्यार्थी रोवर/रेंजर स्काउटिंग में भाग लेकर निपुण, राज्य पुरस्कार तथा राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही विश्व के सबसे बड़े वर्दीधारी संगठन से जुडकऱ एक अच्छे नागरिक बन सकते हैं और जनकल्याण के लिए नि:स्वार्थ भाव से सेवा कर सकते हैं।

Published on:
10 Dec 2020 06:42 pm