जोधपुर

SHO Suspended : अधिवक्ता से मारपीट : थानाधिकारी निलम्बित, चार लाइन हाजिर

- तीन दिन से कार्य का बहिष्कार कर रहे थे अधिवक्ता- पदभार ग्रहण करते ही एसपी ने जारी किए निलम्बन व लाइन हाजिर के आदेश
2 min read
Feb 17, 2023
SHO Suspended : अधिवक्ता से मारपीट : थानाधिकारी निलम्बित, चार लाइन हाजिर
SHO Suspended : अधिवक्ता से मारपीट : थानाधिकारी निलम्बित, चार लाइन हाजिर

जोधपुर।
जिले के आसोप थाने (Police station Asop) में अधिवक्ता रामनारायण चौधरी से मारपीट के मामले में अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार के तीसरे दिन गुरुवार को आखिरकार आसोप थानाधिकारी (Aasop SHO suspended) राजूराम काला (SHO Rajuram kala suspended in assault with advocate) को निलम्बित कर दिया गया। कार्रवाई की मांग को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन (Rajasthan Highcourt Advocate association) के बैनर तले अधिक्ताओं ने पुलिस महानिरीक्षक (रेंज) जोधपुर जयनारायण शेर से मिलकर ज्ञापन सौंपा था।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) धर्मेन्द्रसिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के पहले ही दिन दो अलग-अलग आदेश जारी कर एसआइ थानाधिकारी राजूराम काला को निलम्बित और एएसआइ महिपाल चौधरी, हेड कांस्टेबल सुरेश, कांस्टेबल राजूराम व मोडाराम को लाइन हाजिर करने के आदेश जारी किए। इसी के साथ अधिवक्ताओं की हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की गई।
थाने में मारपीट व अभद्र व्यवहार का आरोप
गत 14 फरवरी को अधिवक्ता रामनारायण चौधरी को आसोप थाने लाया गया था। अधिवक्ता का आरोप है कि थानाधिकारी और अन्य ने उसके साथ मारपीट की थी। कपड़े उतारकर बंद कर दिया गया था। फिर उन्हें छोड़ा गया था।
अधिवक्ता कर रहे थे कार्य का बहिष्कार
मारपीट को लेकर भोपालगढ़ व आस-पास के अधिवक्ता विरोध में उतर आए थे। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई व मामला दर्ज करने को लेकर कार्य का बहिष्कार कर रहे थे। बहिष्कार के तीसरे दिन थानाधिकारी को निलम्बित व चार को लाइन हाजिर करने के आदेश जार किए गए।
एक सप्ताह में दो पुलिसकर्मी निलम्बित
बनाड़ रोड के सारण नगर नाका पर जांच के दौरान 5 फरवरी की रात अधिवक्ता जोगिंदर भारती से मारपीट व गाली-गलौच की गई थी। अधिवक्ता की तरफ से बनाड़ थाने में हेड कांस्टेबल ईश्वरसिंह व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने भी परस्पर विरोधी मामला दर्ज कराया था। पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने कार्य का बहिष्कार किया था। 8 फरवरी को हेड कांस्टेबल ईश्वरसिंह को निलम्बित व दो सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया था।

Published on:
17 Feb 2023 01:53 am