जोधपुर

10 घंटे ऑपरेशन कर डॉक्टर्स ने लटके हाथ को पुन: जोड़ दिखाया

    सभी अंगुलियों में बराबर खून का प्रवाह आ रहा
less than 1 minute read
Dec 19, 2020
10 घंटे ऑपरेशन कर डॉक्टर्स ने लटके हाथ को पुन: जोड़ दिखाया
10 घंटे ऑपरेशन कर डॉक्टर्स ने लटके हाथ को पुन: जोड़ दिखाया

जोधपुर. फैक्ट्री में कार्य करते वक्त कर्मचारी रूबीना के हाथ में गत 7 दिसंबर को गहरी चोट आ गई। उसकी नाम मात्र की चमड़ी से हाथ से शरीर से लटक गया। इस भयावह घटना के दौरान परिजन उसे जोधपुर लेकर आ गए। रेजिडेंसी रोड स्थित गोयल अस्पताल में रूबिना का ऑपरेशन कराया। यहां चिकित्सकों ने 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसका हाथ सफलतापूर्वक जोड़ दिखाया।
गोयल हॉस्पिटल में प्लास्टिक सर्जन डॉ सुशील नाहर ने मरीज को व उनके परिजनों को हाथ की सर्जरी कर पुन: जोडऩे की उम्मीद जगाई। डॉ. नाहर ने बताया कि ऑपरेशन करके हाथ को सफलतापूर्वक जोड़ दिया गया। सभी अंगुलियों में बराबर खून का प्रवाह आ रहा है व सभी अंगुलियों मे पुन: गतिशीलता आ गई। मरीज को गत 16 दिसंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। गोयल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ आनंद गोयल ने पूरी टीम को बधाई दी। डॉ. गोयल ने बताया कि डॉ सुशील नाहर के नेतृत्व में अब तक गोयल हॉस्पिटल की सर्जिकल टीम डॉ नरेंद्र यादव (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ शोभा पारीक, डॉ प्रकाश गुप्ता (निश्चेतना विशेषज्ञ) व ओटी स्टाफ में रतन, काजी, शिवा, विक्रम के सहयोग से बहुत सारे मरीजों के कटे हुए अंगों को पुन: प्रत्यारोपित कर मरीजों को जीवनदान दिया जा चुका है। इस टीम ने कटा हुआ हाथ, कटा हुआ पैर,कटी हुई अंगुलियों, दोनों कटे हाथ के कई सफल प्रत्यारोपण किए हैं।

Published on:
19 Dec 2020 11:16 pm