
जोधपुर. विदा होते वर्ष 2020 के अंतिम रविवारीय अवकाश को शहर के प्रमुख पर्यटक स्थलों पर रौनक छाई रही। कोरोनाकाल में लंबे अर्से बाद शहरवासी कायलाना, मंडोर, माचिया जैविक उद्यान में परिवार सहित सर्द फिजां का लुत्फ उठाने पहुंचे। एेतिहासिक मंडोर उद्यान में दिन भर लोगों के पहुंचने से चहल-पहल रही। लोगों ने परिजनों के साथ पारम्परिक खेलों के साथ भोजन का भी लुत्फ उठाया। कायलाना जलाशय पर बोटिंग सुविधा नहीं होने से पर्यटकों को थोड़ी निराशा जरूर हुई लेकिन परिवार के साथ पहुंचे बच्चों और युवतियां घुड़सवारी और ऊंट की सवारी का आनंद लेते नजर आए। बच्चों और युवाओं में सेल्फी लेने के प्रति खासा उत्साह नजर आया। माचिया जैविक उद्यान में भी लंबे अर्से बाद दर्शक पहुंचने से बुकिंग विंडों पर कतारे लगी रही। हालांकि कुछ जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने के प्रति बेपरवाही भी नजर आई। विदा होते वर्ष 2020 के अंतिम रविवारीय अवकाश को शहर के प्रमुख पर्यटक स्थलों पर रौनक छाई रही। कोरोनाकाल में लंबे अर्से बाद शहरवासी कायलाना, मंडोर, माचिया जैविक उद्यान में परिवार सहित सर्द फिजां का लुत्फ उठाने पहुंचे। एेतिहासिक मंडोर उद्यान में दिन भर लोगों के पहुंचने से चहल-पहल रही।