जोधपुर

सवा साल बाद कोरोना के एक्टिव केस सौ के नीचे उतरे

जोधपुर में 9 दिन से एक भी मौत नहींरविवार को 2 नए संक्रमित और 20 डिस्चार्ज
less than 1 minute read
Jul 04, 2021
सवा साल बाद कोरोना के एक्टिव केस सौ के नीचे उतरे
सवा साल बाद कोरोना के एक्टिव केस सौ के नीचे उतरे

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना संक्रमण के आंकड़े मंद इस कदर पड़ गए हैं कि मानो कि कोरोना की प्रथम- द्वितीय वेव में कुछ हुआ ही नहीं। जोधपुर में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस 93 पर आ गए हैं। मार्च-अप्रेल 2020 के बाद अब जोधपुर में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस सौ के नीचे उतरे हैं। इससे पहले जोधपुर में सबसे कम इस साल गत 12 फरवरी को 109 एक्टिव केस रहे थे। मार्च-अप्रेल 2020 के बाद पहली बार जोधपुर में संक्रमितों की संख्या 2 पर आकर अटकी है। दो-दो पॉजिटिव आने का प्रचलन भी गत वर्ष के अप्रेल माह में चला था। उल्लेखनीय हैं कि गत नौ दिन से जोधपुर में एक भी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई हैं, अंतिम बार मौत 25 जून को एम्स में 42 वर्षीय मरीज की हुई थी।
गांव से नहीं मिला एक भी पॉजिटिव रोगी
जोधपुर जिले के गांवों से रविवार को एक भी कोरोना रोगी सामने नहीं आया। महामंदिर-रेजिडेंसी जोन से 1-1 संक्रमित सामने आए हैं। शहर के 7 जोन में शून्य संक्रमित पाए गए। ग्रामीण के 10 ब्लॉक से एक भी रोगी नहीं मिला। रविवार को शहर में 2 पॉजिटिव व 20 रोगी डिस्चार्ज किए गए। जुलाई माह के 4 दिन में 22 नए केस मिले और 46 डिस्चार्ज किए गए हैं। इस साल 71867 जने संक्रमित, 67308 डिस्चार्ज और 12 सौ मौतें हुई हैं।

Published on:
04 Jul 2021 10:27 pm