जोधपुर

WEDDING PROGRAMMES–प्रत्येक कार्यक्रम के बाद पूरे मैरिज हॉल को करना होगा सेनिटाइज

- होटल संचालकों, मैरिज पैलेस, टेंट हाउस संचालकों की कलक्टर के साथ बैठक
less than 1 minute read
Nov 24, 2020
WEDDING PROGRAMMES--प्रत्येक कार्यक्रम के बाद पूरे मैरिज हॉल को करना होगा सेनिटाइज
WEDDING PROGRAMMES--प्रत्येक कार्यक्रम के बाद पूरे मैरिज हॉल को करना होगा सेनिटाइज

जोधपुर।
शहर के होटल संचालकों, टेंट हाउस, मैरिज पैलेस, साउण्ड एण्ड बैंड एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की बुधवार को जिला कलक्टर बैठक हुई। जोधाणा होटल्स एण्ड रेस्टोरेंट्स सोसायटी के अध्यक्ष जेएम बूब ने बताया कि कलेक्ट्रट सभागार में जिला कलक्टर के साथ हुई बैठक में विवाह आयोजन संबंधी एडवाइजरी की पालना करना सुनिश्चित किया गया। बैठक में सुनिश्चित किया गया कि प्रत्येक वैवाहिक आयोजन के बाद पूरे मैरिज हॉल को सेनिटाइज किया जाएगा, वैवाहिकआयोजन में भाग लेने वाले लोगों की संभावित संख्या 100 से अधिक नहीं होगी। गार्डन-बैंक्विट हॉल के गेट के बाहर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था करनी होगी, जिसमें आयोजक मेहमान का नाम, मोबाइल नम्बर व तापमान लिखेगा तथा कॉपी संचालक को देगा। आयोजन के दौरान सामाजिक दूरी, फेस मास्क, सेनिटाइजेशन तथा हेण्डवॉश करने की सुविधा करनी होगी। गेट पर नो मास्क-नो एंट्री का बोर्ड लगाना होगा। सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की व्यवस्था करनी होगी। आयोजक द्वारा अनिवार्य रूप से विडियोग्राफ ी कराई जाएगी व जरुरत होने पर उपलब्ध कराई जाएगी।
--

Published on:
24 Nov 2020 08:20 pm