जोधपुर

शराब पार्टी के बाद चोरी के लिए ईंट से तोड़ा एटीएम का लॉक, अलार्म बजा तो भाग छूटे

-12 घंटे में पकड़े गए आरोपी - नोट चुराने के बाद प. बंगाल भागने की थी योजना
less than 1 minute read
Jan 08, 2019
After the liquor party broke the brick for theft, the lock of the ATM,
शराब पार्टी के बाद चोरी के लिए ईंट से तोड़ा एटीएम का लॉक, अलार्म बजा तो भाग छूटे

जोधपुर.

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में बीआर बिडला स्कूल के पास रविवार रात पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में चोरी का प्रयास करने के आरोपी तीन युवकों को महज 12 घंटे बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस के अनुसार सेक्टर 19 में मजदूरी करने वाले तीन युवकों को रविवार रात ठेकेदार ने 500-500 रुपए दिए थे। इसके बाद तीनों ने शराब पार्टी की और देर रात साढ़े 12 बजे बीआर बिडला स्कूल के पास पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में चोरी करने पहुंच गए। दो युवक ईंट से एटीएम का लॉक तोडऩे का प्रयास करने लगे जबकि तीसरा बाहर निगरानी कर रहा था। एटीएम से छेड़छाड़ होते ही अलार्म बजने लगा। साथ ही गश्त कर रही पुलिस जीप को आते देख तीनों आरोपी मौके से भाग गए।
एटीएम की देखभाल करने वाली कम्पनी के प्रभारी कैलाश कुमार को अलार्म का मैसेज मिलने पर सोमवार सुबह चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में एटीएम में चोरी के प्रयास का मामला दर्ज करवाया। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी भंवरलाल, एसआइ परमेश्वरी, एएसआइ गोविंदलाल ने पुलिस टीम के साथ सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वेस्ट बंगाल के मालदा में बामग्राम निवासी इस्माइल शेख (26) पुत्र अजीजुल, मौसीमपुरा में उतरजोला निवासी मिनाहाजुल (20) पुत्र इब्राहीम व बामनगर निवासी जाकिर हुसैन उर्फ बाबु (20) पुत्र निजामुदीन शेख को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि वे एटीएम से रुपए चुराने के बाद वेस्ट बंगाल भागने वाले थे

Published on:
08 Jan 2019 12:43 am