
जोधपुर।
भारतीय किसान संघ की ओर से देशव्यापी आंदोलन के तहत जिला मुख्यालयों पर होने वाले धरना प्रदर्शन के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय पर किसान जुटेंगे। संगठन के जिला मंत्री मेघाराम तरड़ ने बताया कि संगठन की अखिल भारतीय कार्यसमिति के आह्वान पर बुधवार को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय सांकेतिक प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि संगठन पदाधिकारी गत एक सप्ताह से किसानों को पीले चावल बांटकर आंदोलन में आने का आह्वान कर रहे है। प्रदर्शन में जिला मुख्यालय पर सैंकड़ों की संख्या में किसानों के जुटने का अनुमान है।
किसानों की मागें
- सभी फ सलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य के बजाए लागत आधारित लाभकारी मूल्य घोषित किया जाए।
- घोषित मूल्य में कृषि आदान लागत की बढ़ी हुई महंगाई को शामिल कर फ सल का मूल्य भुगतान करया जाए।
- घोषित मूल्य मिलना सुनिश्चित करने के लिए लाभकारी मूल्य गारंटी कानून लाकर लाभकारी मूल्य से नीचे फ सल खरीद विक्रय को अपराध घोषित किया जाए।