जोधपुर

AGRI UNIVERSITY—8 फ सलों की 17 जैव संवर्धित किस्में राष्ट्र को समर्पित

- कृषि वैज्ञानिकों ने लाइव देखा कार्यक्रम
less than 1 minute read
Oct 16, 2020
AGRI UNIVERSITY---8 फ सलों की 17 जैव संवर्धित किस्में राष्ट्र को समर्पित
AGRI UNIVERSITY---8 फ सलों की 17 जैव संवर्धित किस्में राष्ट्र को समर्पित

जोधपुर।
जोधपुर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति सहित कृषि वैज्ञानिकों ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र संघ के कृषि एवं खाद्य संगठन (एफ.एओ) की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की ओर से ऑनलाइन कार्यक्रम को लाइव देखा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 रुपए का स्मारक सिक्का व 8 विभिन्न फ सलों की 17 जैव-सवंर्धित किस्में राष्ट्र को समर्पित की । कृषि विवि के कुलपति डॉ बीआर चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री की ओर से समर्पित फ सलों की किस्में, जो स्थानीय भूमि और किसानों द्वारा विकसित किस्मों का उपयोग करके विकसित की गई है, अन्य खाद्य सामग्री के साथ सामान्य भारतीय थाली को पोषक तत्वों वाली थाली में बदल देंगी। जो कुपोषण रहित भारत निर्माण के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि कृषि में आत्मनिर्भरता का लक्ष्य किसानों को उत्पादक और उद्यमी दोनों बनाना है। कार्यक्रम को कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता व संकायध्यक्ष प्रो बीएस भीमावत, तकनीकी इकाई प्रभारी डॉ कृष्णा सहारण व महाविद्यालय के समस्त वैज्ञानिकों व कर्मचारियों ने देखा ।
--
ये किस्में राष्ट्र को की गई समर्पित
- चावल की किस्म सीआर धान 315।
- गेंहू की एचडी 3298, डीबीडब्ल्यू 303 और डीडीडब्ल्यू 48।
- मक्का की हाइब्रिड किस्म 1, 2 व 3।
- बाजरे की सीएफ एमवी 1, 2 फि ंगर ।
- छोटे बाजरे की सीसीएलएमवी 1 ।
- पूसा सरसों 32।
- मूंगफ ली की गिरनार 4 और 5 ।
- रतालू की श्रीनीलिमा और डीए 340।

Published on:
16 Oct 2020 06:04 pm