जोधपुर

तिंवरी में एग्रो बेस्ड उद्योगों की आएगी बहार

- कृषि बेल्ट होने के कारण गाजर प्याज लहसुन की प्रोसेसिंग इकाइयां लग सकेंगी
2 min read
Aug 23, 2021
तिंवरी में एग्रो बेस्ड उद्योगों की आएगी बहार
तिंवरी में एग्रो बेस्ड उद्योगों की आएगी बहार

जोधपुर।
जिले का तिंवरी-मथानिया क्षेत्र कृषि बेल्ट होने के कारण यहां की प्रमुख फसलों से संबंधित उद्योग पनपने की संभावनाएं प्रबल हो गई है। कृषि आधारित क्षेत्र होने के कारण यहां एग्रो फूड प्रोसेङ्क्षसग इकाइयां पनपने की संभावनाओं को देखते हुए रीको तिंवरी में चरणबद्ध तरीके से औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर रहा है। औद्योगिक क्षेत्र के मूर्तरूप लेते ही यहां न केवल उद्योग लगेंगे बल्कि हजारों की संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा। जोधपुर से करीब 38 किलोमीटर दूर तिंवरी में घोषित औद्योगिक क्षेत्र करीब 121 हेक्टेयर में विकसित किया जा रहा है। प्रथम चरण में यहां एग्रो फू ड प्रोसेसिंग व सामान्य इकाइयां लगना प्रस्तावित है। राज्य सरकार की ओर से करीब 7 वर्ष पूर्व यानी 2013-14 में नए औद्योगिक क्षेत्र की घोषणा हुई थी।
---
प्याज-लहसुन, गाजर-मिर्च की प्रोसेसिंग इकाइयां पनपेंगी
बींजवाडिय़ा रोड पर विकसित किया जा रहा यह गैर प्रदूषित औद्योगिक क्षेत्र होगा। कृषि बेल्ट होने के यहां कारण अन्य सामान्य उद्योगों के अलावा कृषि आधारित उद्योग प्राथमिकता से लगेंगे। इससे यहां व्यवस्थित रूप से एग्रो बेस्ड इंडस्ट्री विकसित होने की संभावना है। इस क्षेत्र प्याज, गाजर, लहसुन, मूंगफली की अच्छी पैदावार होती है, इससे इन फसलों की प्रोसेसिंग इकाइयां लग सकेंगी।
-----
25 से 27 अगस्त तक ई-नीलामी
- 40 भूखण्ड़ तिंवरी औद्योगिक क्षेत्र में
- 06 भूखण्ड बाप औद्योगिक क्षेत्र में
- 05 भूखण्ड़ बासनी स्थित एम्स के सामने व्यवसायिक दुकानों के लिए
----
अब तक 154 भूखण्ड़ों का आवंटन
रीको की ओर से औद्योगिक गतिविधियों को गति देने के बाद यहां इस वर्ष जनवरी से भूखण्ड़ों की आवंटन प्रक्रिया शुरू हो गई। तब से अब तक विभिन्न चरणों में कुल 360 में से 154 भूखण्ड़ों का आवंटन किया जा चुका है।
---
लोगों में उत्साह
तिंवरी में औद्योगिक भूखण्ड़ों के लिए अमानत राशि जमा कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लोग साइट विजिट कर रहे है और अमानत राशि जमा कराने में भी उत्साह दिखा रहे है। आवंटन खुली बोली नीलामी प्रक्रिया से 25 अगस्त से शुरू कर देंगे।संजय झा, वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधकरीको जोधपुर

Published on:
23 Aug 2021 10:37 pm