जोधपुर

Video : Air Chief Marshal धनोआ पहुंचे जोधपुर, भारत व रूस के संयुक्त युद्धाभ्यास का करेंगे अवलोकन

भारत और रूस की वायुसेना के बीच इस तरह के अभ्यास की शुरुआत 2014 में हुई थी।
less than 1 minute read
air chief marshal BS dhanoa
Air Chief Marshal, Mirage Air Chief Marshal B.S. Dhanoa, Indian Air Force Chief Air Chief Marshal B S Dhanoa, Air Chief Marshal Birender Singh Dhanoa, jodhpur air force, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर. भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ बुधवार सुबह जोधपुर पहुंचे। वे यहां जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर चल रहे भारतीय वायुसेना और रूस की रशियन फेडरेशन एयरोस्पेस फोर्स के संयुक्त युद्धाभ्यास एविइंद्रा-2018 का जायजा लेंगे। साथ ही रूस वायुसैनिकों से मुलाकात करेंगे। जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर चल रहे भारत व रूस की वायुसेना के संयुक्त युद्धाभ्यास में दोनों देशों के वायुसैनिक हिस्सा ले रहे हैं। 21 दिसम्बर तक चलने वाले इस युद्धाभ्यास में सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान और एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर की सहायता से दोनों देशों की सेना आतंकवादी विरोधी गतिविधियों पर एक दूसरे के साथ समझ विकसित करने, रेसक्यू ऑपरेशन में एक दूसरे के साथ समझ विकसित करने और टेक्टिकल फ्लाइंग ऑपरेशन का अभ्यास कर रही है। इस दौरान फायरिंग रेंज में भी अभ्यास किया जा चुका है।

भारत और रूस की वायुसेना के बीच इस तरह के अभ्यास की शुरुआत 2014 में हुई थी। यह दूसरा अभ्यास है। यह दो फेज में होता है। इसका एक-एक फेज दोनों देशों में होता है। एविइंद्रा-2018 का पहला फेज दो महीने पहले 17 से 28 सितम्बर को रूस के लिपेटस्क में हुआ था तब भारतीय वायुसेना का तीस सदस्यीय दल रूस गया था।

Updated on:
19 Dec 2018 12:20 pm
Published on:
19 Dec 2018 10:17 am