जोधपुर

70 दिन की नहरबंदी पर अलर्ट जारी, मार्च से हो सकता है क्लोजर

इंदिरा गांधी मुख्य नहर में इसी वर्ष सबसे बड़ी नहरबंदी प्रस्तावित है। इसको लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है।
less than 1 minute read
Jan 16, 2021
70 दिन की नहरबंदी पर अलर्ट जारी, मार्च से हो सकता है क्लोजर
70 दिन की नहरबंदी पर अलर्ट जारी, मार्च से हो सकता है क्लोजर

जोधपुर। इंदिरा गांधी मुख्य नहर में इसी वर्ष सबसे बड़ी नहरबंदी प्रस्तावित है। इसको लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। दो माह से अधिक समय तक पेयजल की व्यवस्था कैसे होगी इस पर मंथन किया गया। जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह ने शुक्रवार को अपने कक्ष में नहरबंदी व ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल भंडारण व प्रबंधन की बैठक ली।
राजीव गांधी लिफ्ट नहर के नियमित एवं निर्बाध संचालन के लिए की गई व्यवस्थाओं, जिसमें पानी के स्टोरेज लेवल, मिनिमम स्टोरेज लेवल, प्रति दिन स्टोरेज लेवल, सर्विस लेवल आदि की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि कानून व्यवस्था इस प्रकार हो जिससे पानी की चोरी नही हो व आमजन को परेशानी न हो। डिस्कॉम अधिकारियों को बिजली वोल्टेज की समस्या को स्थाई रूप से दूर करने को कहा है। जिला कलक्टर ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग के अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि नहरबंदी से पूर्व नहर पाइप लाइनों की मरम्मत करने को कहा। बैठक में एडीएम प्रथम मदनलाल नेहरा, अधीक्षण अभियंता शहर नक्षत्र सिंह, ग्रामीण जे.पी शर्मा मौजूद थे।

Published on:
16 Jan 2021 09:24 pm