जोधपुर

फायरिंग कर लूट का प्रयास करने का एक आरोपी गिरफ्तार

- किराणा व्यवसायी पर फायरिंग व लूट के प्रयास का खुलासा
less than 1 minute read
Mar 23, 2021
फायरिंग कर लूट का प्रयास करने का एक आरोपी गिरफ्तार
फायरिंग कर लूट का प्रयास करने का एक आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर.
मण्डोर थाना पुलिस ने नौ मील के पास किराणा व्यापारी पर फायरिंग कर रुपए का बैग लूटने के प्रयास के मामले का खुलासा कर सोमवार को एक युवक को गिरफ्तार किया।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्रसिंह यादव ने बताया कि दिलीप नगर निवासी लूणकरण माहेश्वरी गत १३ जनवरी की रात नौ मील स्थित किराणा दुकान से लोडिंग टैक्सी में घर लौट रहा था। रास्ते में एक युवक ने उसे रोका था और दिनभर की एकत्रित राशि का बैग लूटने की कोशिश की थी। साथ ही व्यापारी पर गोली भी चलाई थी। व्यापारी के विरोध करने पर युवक भाग गया था। सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी पहलूओं की जांच के बाद थानाधिकारी सुरेश कुमार सोनी के नेतृत्व में पुलिस ने संदिग्धों से जांच की और मूलत: डांगियावास थानान्तर्गत खेरी की ढाणी हाल बारली मण्डावता निवासी सुनील (२२) पुत्र भाकरराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया। उससे हथियार के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Published on:
23 Mar 2021 02:27 am