जोधपुर

…और लोको पायलट ट्रेन रोकना ही भूल गया

- यात्रियों ने हंगामा किया तो दस किमी से वापस लाया- एक घंटा विलंब हुई जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट
less than 1 minute read
... And loco pilot forgot to stop train
...और लोको पायलट ट्रेन रोकना ही भूल गया

जोधपुर. जोधपुर से दिल्ली जा रही ट्रेन का लोको पायलट सोमवार रात छोटी खाटू स्टेशन पर ट्रेन रोकना ही भूल गया। ट्रेन में बैठे और स्टेशन पर खड़े यात्रियों के हंगामा करने पर गाड़ी को वापस पीछे ले जाना पड़ा।

रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 22481 जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट को सोमवार रात करीब 9.30 बजे छोटी खाटू स्टेशन पर रुकना था। लेकिन लोको पायलट गाड़ी रोकना ही भूल गया और गाड़ी स्टेशन से आगे बढ़ गई। ऐसे में स्टेशन पर खड़े यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। करीब 10 से 12 किलोमीटर आगे आने पर छोटी खाटू स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों ने भी ट्रेन में हंगामा किया। जोधपुर स्थित रेलवे कंट्रोल रूम से लोको पायलट को संदेश मिला तो उसे भूल का अहसास हुआ। लोको पायलट ट्रेन को बैक लेकर वापस छोटी खाटू स्टेशन ले गया। यहां यात्रियों को उतारा और आगे के स्टेशन के लिए यात्रियों को लेकर ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हुई। इससे ट्रेन करीब एक घंटा लेट हुई।

Updated on:
26 Feb 2019 01:30 am
Published on:
26 Feb 2019 12:27 am