जोधपुर

एनेस्थीसिया डॉक्टर्स ने निकाली साइकिल-वाहन रैली

एनेस्थीसिया डे
less than 1 minute read
Oct 16, 2021
एनेस्थीसिया डॉक्टर्स ने निकाली साइकिल-वाहन रैली
एनेस्थीसिया डॉक्टर्स ने निकाली साइकिल-वाहन रैली

जोधपुर. एनेस्थीसिया डे पर इंडियन सोसायटी ऑफ एनेस्थीसिया, एनेस्थीसिया विभाग एम्स जोधपुर, एनेस्थीसिया विभाग डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज और शहर के प्राइवेट सेक्टर के एनेस्थेटिस्ट की ओर से शनिवार सुबह शास्त्री सर्किल तक साइकिल व वाहन रैली निकाली गई। रैली को एसएनएमसी प्रिंसिपल डॉ. एसएस राठौड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसएनएमसी के एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. एमएल टाक ने सभी को संबोधित किया। एम्स एनेस्थेसिया विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप भाटिया, एसएनएमसी के एडिशनल प्रिंसिपल डॉ. राकेश कर्णावट, डॉ. प्रफुल्ल कच्छवाह, डॉ. एमसी पंवार, ट्रोमा सेंटर इंचार्ज डॉ. विकास राजपुरोहित, एमजीएच आइसीयू इंचार्ज डॉ. नवीन पालीवाल सहित कई एनेस्थेसिया के सीनियर डॉक्टर्स व रेजिडेंट रैली में शामिल रहे। रैली शास्त्रीसर्किल पर पहुंच विभिन्न कार्यक्रम कर पुन: मेडिकल कॉलेज लौटी।

-------------------
169 फोटो.़.़.़ एमडीएम अस्पताल में पैन क्लिनिक शुरू

एमडीएम अस्पताल के कार्डियक आउटडोर में शनिवार को एनेस्थेसिया चिकित्सकों की ओर से पैन क्लिनिक प्रारंभ की गई। जिसका लोकार्पण प्रिंसिपल डॉ. एसएस राठौड़ के हाथों किया गया। इस मौके पर एनेस्थेसिया के सभी सीनियर-जूनियर डॉक्टर्स मौजूद थे।

नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
इंडियन सोसायटी ऑफ एनेस्थेसिया की जोधपुर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार शाम को आयोजित हुआ। इसमें सोसायटी के नए अध्यक्ष डॉ. एमएल टाक, सचिव डॉ. भरत पालीवाल और कोषाध्यक्ष डॉ. नितेश अरोड़ा को शपथ दिलाई गई। वहीं डॉ. प्रफुल्ल कच्छवाह, डॉ. एमसी पंवार, डॉ. जेके माथुर, डॉ. जीएस लोढ़ा, डॉ. डीएस चौहान, डॉ. एससी धारीवाल व डॉ. केएल कलवानी को सम्मानित किया गया।

Updated on:
16 Oct 2021 10:51 pm
Published on:
16 Oct 2021 10:51 pm