जोधपुर

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई को जल्द मिलने वाली है अस्पताल से छुट्टी, जानिए सोशल मीडिया पर क्या बोले यूजर्स

राजस्थान के जोधपुर शहर के एमडीएम अस्पताल में भर्ती सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई की सेहत में काफी सुधार आया है। उनको जल्द अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

2 min read
Jun 19, 2026
anita bishnoi
Photo- Anita Bishnoi FB Page

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर शहर के मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल में भर्ती सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई की सेहत में काफी सुधार आया है। अनिता बिश्नोई की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी गई है कि उनको जल्द अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। अस्पताल सूत्रों का भी कहना है कि चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। अब उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार है। उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

3 जून को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था

अनिता बिश्नोई को 3 जून को विषाक्त पदार्थ सेवन करने के बाद गंभीर हालत में एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अनिता की सेहत में सुधार की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों, परिचितों और शुभचिंतकों की प्रतिक्रियाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं और उन्हें जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की सलाह दे रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर पूनमचंद ने भावुक संदेश साझा करते हुए लिखा कि जब तक ईश्वर की इच्छा नहीं होती, तब तक किसी का जीवन समाप्त नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जीवन में संकट आते हैं, लेकिन अच्छे और बुरे समय का दौर चलता रहता है। उनके अनुसार अब कठिन समय टल चुका है और अनिता को नए उत्साह और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान सब कुछ ठीक करेंगे।

नकारात्मक बातों को मत सुनो या अनसुना कर दो

एक अन्य यूजर ओमप्रकाश मेघवाल ने ईश्वर पर भरोसा जताते हुए कहा कि भगवान सब ठीक कर देंगे। वहीं मावाराम ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि वे भगवान से प्रार्थना करते हैं कि अनिता जल्द पूरी तरह स्वस्थ हों और अपने परिजनों के साथ सामान्य जीवन व्यतीत कर सकें। उन्होंने भगवान से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

दालाराम सोढ़ा ने भी अनिता के लिए शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि वे परम पिता परमेस्वर से प्राथना करते हैं बहन अनिता जल्द स्वस्थ हो। हरिश गोदारा ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो होना था वह हो गया, लेकिन भविष्य में ऐसे कदम नहीं उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग तरह की टिप्पणियां और आलोचनाएं होती रहती हैं। ऐसे में नकारात्मक बातों को मत सुनो या अनसुना कर दो।

Updated on:
19 Jun 2026 06:53 pm
Published on:
19 Jun 2026 06:49 pm
Also Read
View All
मंच से लिया गया विधायक का नाम, कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गए चिकित्सा मंत्री, फलोदी की सियासत में छिड़ी नई बहस

राजस्थान में तबादलों से हटा बैन, फिर भी थर्ड ग्रेड टीचर्स को नहीं मिली राहत, गुस्साए शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

क्या ‘काला हिरण’ फिल्म की जोधपुर में होगी शूटिंग? अपने हर प्रोजेक्ट से चर्चा में रहने वाले अमित ज्याणी ने इंटरव्यू में खोले कई राज

CA Success Story: जोधपुर की अर्पिता की 4th और अनुष्का की 34वीं रैंक, सोशल मीडिया से बनाई दूरी, पढ़ें सक्सेज स्टोरी

CA Final Result: सीए फाइनल का रिजल्ट घोषित, जोधपुर की अर्पिता चौथे स्थान पर, जयपुर के प्रणव को मिली सातवीं रैंक