4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिर अनिता बिश्नोई ने क्यों किया जान देने का प्रयास, पति दीनाराम ने बताई असली वजह

पति दीनाराम से पूछा गया कि आखिर ऐसा हुआ क्या था जो उनकी पत्नी अनिता बिश्नोई को ऐसा कदम उठाना पड़ा? इस पर मीडिया से बातचीत में पीड़िता इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई के पति दीनाराम ने इसकी असली वजह बताई।

2 min read
Google source verification
anita bishnoi jodhpur

Anita Bishnoi. Photo- anita dinesh bishnoi facebook

जोधपुर। सोशल मीडिया ने काफी लोगों को लोकप्रियता दिलाई है, लेकिन इसके नकारात्मक प्रभाव भी हैं। जिनकी वह से कई बार बड़ी परेशानी तक आ जाती है। जोधपुर की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है । मारवाड़ में सोशल मीडिया पर चर्चित अनिता बिश्नोई ट्रोलिंग के भंवर में फंस गईं। हालात ऐसे बने कि उन्होंने जान देने की कोशिश की। हालांकि समय रहते उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया गया, जिससे उनकी जान बच गई। फिलहाल वे जोधपुर के मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल में भर्ती हैं। अब उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

पति दीनाराम से पूछा गया कि आखिर ऐसा हुआ क्या था जो उनकी पत्नी अनिता बिश्नोई को ऐसा कदम उठाना पड़ा? इस पर मीडिया से बातचीत में पीड़िता इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई के पति दीनाराम ने इसकी असली वजह बताई। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अनिता पर मानसिक दबाव बना रहे थे। उनका कहना है कि उनकी पत्नी को लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था और उन्हें बदनाम करने की धमकियां दी जा रही थीं।

अनिता की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई

दीनाराम का आरोप है कि कुछ लोग सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से अनिता को ट्रोल कर रहे थे। इससे अनिता मानसिक रूप से परेशान थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार के कुछ सदस्य व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मालाराम और अनिल व कुछ महिलाओं ने मिलकर अनिता के खिलाफ गतिविधियां चलाईं।

दीनाराम का कहना है कि इनकी ओर से ऐसी-ऐसी बातें और दावे किए जा रहे थे, जिनसे उनकी पत्नी की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। इसी कारण अनिता लगातार तनाव में थी। इसी वजह ने उसे ऐसा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।

दीनाराम 3 जून को सुबह भाई के घर पर थे

दीनाराम ने बताया कि 3 जून की सुबह वह अपने भाई के घर गए हुए थे। इसी दौरान बच्चों और एक परिचित का फोन आया। फोन पर उन्हें जानकारी दी गई कि अनिता सोशल मीडिया पर लाइव आकर कोई गलत कदम उठाने की बात कर रही हैं। सूचना मिलते ही वह तुरंत अपने भाई के घर से निकले और सीधे घर पहुंचे। वहां से अनिता को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया।

जोधपुर में ट्रोलिंग से आहत होकर जहरीला पदार्थ सेवन करने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई फिलहाल मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। घटना से पहले अनिता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से कहा कि आज के बाद आपकी बहन इस दुनिया में नहीं दिखेगी।

अनिता बिश्नोई की जिस पोस्ट पर विवाद हुआ

अनिता बिश्नोई का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें वह कह रही है कि 'कोई भी महिला ऐसा कदम तभी उठाती है जब उसकी इज्जत पर कीचड़ उछाला जाता है। जैसलमेर जिले की निवासी अनिता वर्तमान में परिवार के साथ जोधपुर में रहती है। अनिता की ‘कपड़े हो गए छोटे तो शर्म कहां से आएगी, रोटी हो गई ब्रेड तो ताकत कहां से आएगी, इंसान हो गए पैसे के तो प्रेम कहां से आएगा... पोस्ट पर विवाद खड़ा हुआ था।