
जोधपुर. जोधपुर में दिसंबर माह के पहले दिन एक और कोरोना पॉजिटिव मिल गया है। गत दो दिनों में दो जने संक्रमित हो गए हैं। अब दुर्गादास कॉलोनी 58 वर्षीय एडवोकेट कोरोना पॉजिटिव आया है। ये कुछ दिन पहले जयपुर में किसी शादी में शरीक हुए थे। फुली वैक्सीनेटेड हैं। बिलाड़ा निवासी कस्बे के एक युवक की डेंगू से जोधपुर के निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। युवक का नाम हासम पुत्र गनी खान निवासी बिलाड़ा है। डॉ. विजय बालानी ने कहा कि मरीज को डेंगू शॉक सिंड्रोम व हेमरेज भी हो गया। वहीं डेंगू के बुधवार को 23 मामले सामने आए। 8 केस एम्स तो 15 केस डॉ. एसएन कॉलेज संबद्ध अस्पतालों में मिले। इस साल 71255 पॉजिटिव, डिस्चार्ज 67509 और 12 सौ की मौत हुई। वर्तमान में जोधपुर में 6 एक्टिव केस चल रहे हैं।
11939 को लगी द्वितीय डोज
कोविड टीकाकरण बुधवार को जिले में 209 साइट्स पर हुआ। 11939 जनों को द्वितीय डोज व 2781 को प्रथम डोज लगी।