जोधपुर

स्वाइन फ्लू से एक और मौत, 21 नए मरीज

जोधपुर में स्वाइन फ्लू से गुरुवार को एक और मौत हो गई।
less than 1 minute read
Jan 24, 2019
Another death from swine flu, 21 new patients
स्वाइन फ्लू से एक और मौत, 21 नए मरीज

जोधपुर में स्वाइन फ्लू से गुरुवार को एक और मौत हो गई। इसके साथ ही इस वर्ष स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या तीस हो गई है। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलोजी लैब ने गुरुवार को 21 और मरीजों को स्वाइन फ्लू बताया है।

अस्पताल से मिली जानकारी अनुसार नए रोगियों में 13 रोगी बाड़मेर के, 6 जोधपुर के और 1-1 जैसलमेर
और सोजत (पाली) का है। गणेशपुरा निवासी प्रदीप (35) पुत्र पुखराज प्रजापत की गुरुवार को गोयल अस्पताल में मौत हुई। उसे बुधवार को भर्ती कराया गया था। सीएमएचओ डॉ. सुनील बिस्ट ने बताया कि गुरुवार को 19362 घरों में डोर टू डोर जाकर 63351 लोगों की स्क्रीनिंग की गई।

काढ़ा पिलाने का क्रम जारी

उपनिदेशक आयुर्वेद डॉ. सतानंद शर्मा के निर्देश पर राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय खांडा फलसा में गुरुवार को 307 लोगों को स्वाइन फ्लू बचाव के लिए काढ़ा पिलाया गया। शिविर में डॉ. उषा अग्रवाल, डॉ. अरुणा चौहान, कंपाउडर घनश्याम नवल, सुरेन्द्र प्रजापत, महेन्द्रसिंह डूडी, राजपालसिंह चौहान व ओमाराम आदि ने सेवाएं दी। जिला प्रशासन, महिला और बाल विकास विभाग, चिकित्सा विभाग व समर्पण मारवाड सेवा संस्थान की ओर से पावटा, बीजेएस व मंडोर क्षेत्र में स्वाइन फ्लू रोधी दवा वितरित की गई।

Published on:
24 Jan 2019 11:01 pm