जोधपुर

हिरण शिकार के आरोपी से हथियार जब्त, जेल भेजा

वन विभाग को मिली शिकारी को पकडऩे में सफ लता
less than 1 minute read
Nov 21, 2020
हिरण शिकार के आरोपी से हथियार जब्त, जेल भेजा
हिरण शिकार के आरोपी से हथियार जब्त, जेल भेजा

भावी (जोधपुर). वन विभाग ने कई दिनों से वांछित हिरण शिकार के अपराधी को पकडऩे में सफलता हासिल की है। साथ ही शिकार में प्रयुक्त हथियार को बरामद कर शिकारी को जेल भेजा । जानकारी के अनुसार 2 सितंबर 2020 को लांबा से भावी जाने वाले मार्ग पर एक हिरण का कटा हुआ सिर मिलने के साथ ही हिरण शिकार की आशंका को लेकर वन्यजीव प्रेमियों ने 24 घंटे आमरण अनशन किया था।जिस पर कार्यवाही करते हुए जोधपुर के वन विभाग के अधिकारियों ने वन्यजीव प्रेमियों को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द शिकारी को पकड़ लिया जाएगा। इसी के चलते विशेष स्पेशल टीम गठित कर शिकारी पारस रामसुख बागरिया को गिरफ्तार किया। साथ ही उसके द्वारा छुपाए गए हिरण शिकार में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद किया गया। आपको बता दें कि वन्य जीव प्रेमी वह बिश्नोई टाइगर फोर्स बिलाड़ा के ब्लॉक अध्यक्ष प्यारेलाल विश्नोई सहित कई वन्यजीव प्रेमियों ने गत 2 सितंबर को हिरण शिकार की घटना को लेकर 24 घंटे रोड पर बैठकर आमरण अनशन किया था। जिस पर वन विभाग के आला अधिकारियों ने 4 सूत्रीय मांगों का भरोसा देने के साथ ही अनशन को तुडवाया था जिसके चलते वन विभाग की टीम ने शिकारी को पकड़कर कामयाबी हासिल की है और वन्यजीव प्रेमियों को हिरण शिकार कीसी घटनाओं पर अंकुश लगाने का भरोसा दिलाया है।

Published on:
21 Nov 2020 06:38 pm