जोधपुर

सेना भर्ती रैली 8 फरवरी से उदयपुर में

Army Recruitment Rally - जोधपुर सहित 11 जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे- 48 घण्टे पहले का कोविड-फ्री प्रमाण पत्र लाना होगा
less than 1 minute read
सेना भर्ती रैली 8 फरवरी से उदयपुर में
सेना भर्ती रैली 8 फरवरी से उदयपुर में

जोधपुर. सेना भर्ती रैली का आयोजन 8 से 27 फरवरी को उदयपुर स्थित महाराणा प्रताप खेल गांव चित्रकूट नगर में किया जाएगा। रैली में जोधपुर, डुगंरपुर, बांसवाडा, सिरोही, उदयपुर, प्रतापगढ़, पाली, जालौर, बाडमेर, जैसलमेर और नागौर जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को कोविड-19 फ्री/असीमटोमैटिक प्रमाण पत्र और नो रिस्क प्रमाण पत्र अपने साथ लाना होगा। यह 48 घण्टे से पुराना नहीं होना चाहिए।

सेना भर्ती सैनिक सामान्य पद, सैनिक लिपिक/एसकेटी, सैनिक तकनीकी, सैनिक टर््ेडसमैन पदों के लिए हो रही है। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र उनके ई-मेल पर भेज दिए गए हैं। सेना की वेबसाइट जॉइन इंडियन आर्मी डोट कॉम पर अधिक जानकारी उपलब्ध है। अभ्यर्थी कोविड-फ्री प्रमाण पत्र का नमूना वेबसाइट से परिशिष्ट ए और बी प्रति नमूना प्रारूप डाउनलोड कर सकते हैं। प्रमाण पत्र नहीं लाने पर अभ्यर्थी को रैली में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यार्थी को मास्क, दस्तानों के साथ अपनी पानी की बोतल, अपना रनिंग किट् और सेनेटाइजर साथ रखना होगा। इसके अलावा अभ्यर्थियों को तहसीलदार कार्यालय से जारी 10 रुपए के स्टाम्प पेपर अपना ब्यौरा लिखकर लाना होगा। भर्ती में 1.6 किमी की दौड़ होगी।

Published on:
01 Feb 2021 05:36 pm