जोधपुर

बालिका को झाडिय़ों में ले जाकर छेड़छाड़ करने का आरोपी गिरफ्तार

- सीसीटीवी कैमरे से पहचान के बाद आया पकड़ में
less than 1 minute read
Oct 16, 2021
बालिका को झाडिय़ों में ले जाकर छेड़छाड़ करने का आरोपी गिरफ्तार
बालिका को झाडिय़ों में ले जाकर छेड़छाड़ करने का आरोपी गिरफ्तार

बालिका को झाडिय़ों में ले जाकर छेड़छाड़ करने का आरोपी गिरफ्तार
- सीसीटीवी कैमरे से पहचान के बाद आया पकड़ में
जोधपुर/मथानिया.
घर से रिश्तेदार के यहां जाने के लिए निकली मासूम बालिका को बहला-फुसलाकर झाडिय़ों में ले जाने के बाद छेड़छाड़ करने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गत सप्ताह तीन मासूम बहनें रिश्तेदार के घर जाने का बताकर घर से निकली थी। रास्ते में बस स्टैण्ड की तरफ से आए अज्ञात व्यक्ति ने छह वर्षीय बालिका को दादी के पास खेत छोडऩे का झांसा दिया और दो अन्य बहनों को घर भेज दिया। फिर वह बालिका को झाडिय़ों में ले गया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। बालिका चिल्लाई व जोर से रोने लगी। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर वहां से निकल रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवक वहां रूके, जिन्हें देख बालिका को छोड़ आरोपी भाग गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पहचान के बाद पुलिस ने उसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी आदतन शराबी है। वह बदनीयती से बालिका को झाडिय़ों में ले गया था।

Published on:
16 Oct 2021 01:15 am