जोधपुर

अर्शी भारतीय मुक्केबाजी टीम में चयनित

--जोधपुर खेल समाचार
less than 1 minute read
Mar 15, 2021
अर्शी भारतीय मुक्केबाजी  टीम में चयनित
अर्शी भारतीय मुक्केबाजी टीम में चयनित

जोधपुर।
जोधपुर की अर्शी खानम का चयन यूथ वल्र्ड कप मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में हुआ है। जोधपुर मुक्केबाजी संघ के सचिव पीएस शेखावत ने बताया कि यूथ वल्र्ड कप 10 से 14 अप्रेल तक पोलैंड में खेला जाएगा। इस चैंपियनशिप के लिए भारतीय मुक्केबाजों की चयन ट्रायल भारतीय खेल प्राधिकरण रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में हुई। चयन ट्रायल के आधार पर अर्शी का भारतीय टीम में चयन किया गया है। अर्शी विनोद आचार्य की प्रशिक्षु है।
--
तलवारबाजी में भाटी तीसरे राउण्ड में
जोधपुर।

उत्तराखंड के रुद्रपुर में जूनियर राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में मोहम्मद हुसैन भाटी ने लगातार दो राउंड पार करते हुए तीसरे राउंड में जगह बना ली है। यह जानकारी जिला तलवारबाजी संघ की सचिव परवीन बानो ने दी।
----
शाहिन, असमा व अक्शा ने जीते पदक
जोधपुर।
बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में हुई जिला स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कमला नेहरू नगर स्थित मदरसा क्रिसेन्ट पब्लिक स्कूल सीनियर सैकेण्डरी स्कूल की तीन छात्राओं ने पदक जीते। 46 से 48 किलो भार वर्ग में शाहिन बानो ने स्वर्ण, सब जूनियर वर्ग में 44 से 46 किलो भार वर्ग में असमा खान ने कांस्य व जूनियर वर्ग में 48 से 50 किलो भार वर्ग में अक्शा खान ने कांस्य पदक जीता।
--
तीरंदाजी प्रतियोगिता सम्पन्न
जोधपुर।
जिला तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन सोमवार को शिकागढ़ स्थित विद्यापीठ पब्लिक उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुआ। जिला तीरदंाजी संघ के सचिव सुरेन्द्रसिंह ने बताया कि 14 वर्ष आयु वर्ग में मोहित वैष्णव व एकता वैष्णव ने पहला, युवराज व मनू पे दूसरे स्थान प्राप्त किया। 9 वर्ष आयु वर्ग में मनु व वंशिका बोहरा पहले, सीनियर पुरुष व महिला वर्ग में हितेश जैन व लक्षिता परिहार पहले, सुनिलकुमार व तेजन्द्रसिंह सांखला दूसरे स्थान पर रहे।

Updated on:
15 Mar 2021 11:07 pm
Published on:
15 Mar 2021 11:07 pm