जोधपुर

Art of Happy Life प्रोग्राम संडे को

जोधपुर ( jodhpur news. current news ).शहर के कायलाना रोड स्थित संबोधि धाम ( sambodhi dham ) में रविवार सुबह 8 से 10.30 बजे तक आर्ट ऑफ हैैप्पी लाइफ प्रोग्राम ( The Art of Happy Life program ) का आयोजन होगा।
less than 1 minute read
Jan 04, 2020
Art of Happy Life program on sunday
Art of Happy Life program on sunday

जोधपुर ( jodhpur news. current news ). शहर के कायलाना रोड स्थित संबोधि धाम ( sambodhi dham ) में रविवार सुबह 8 से 10.30 बजे तक आर्ट ऑफ हैैप्पी लाइफ प्रोग्राम ( The Art of Happy Life program ) का आयोजन होगा। कार्यक्रम में हैदराबाद से 800 श्रद्धालु जोधपुर पहुंच कर राष्ट्र संतों सेे आगामी चातुर्माास की विनती करेंगे। कार्यक्रम संयोजक उम्मेदसिंह भंसाली के अनुसार राष्ट्र संत चंद्रप्रभ सागर ( chanadraprabhsagar ) के सान्निध्य में होने वाले इस प्रोग्राम में शहर के बाशिंदों को जीवन जीने के खुशनुमा तरीकों से अवगत करवाया जाएगा। संत प्रवर तन, मन और चेतना के आरोग्य के लिए योगाभ्यास और पावरफुल मेडिटेशन के साथ कैसे जीएं हैैप्पी फुल लाइफ विषय पर संबोधन देंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा पीढ़ी भाग लेगी। संबोधि धाम के महामंत्री अशोक पारख ने बताया कि हैदराबाद से 800 श्रद्धालुओं का संघ संडे को जोधपुर पहुंचेगा, जो राष्ट्र संतों से 2020 का आगामी चातुर्मास हैदराबाद में करने की विनती करेगा। इस अवसर पर रविवार को दोपहर 4 से 7 तक संबोधि धाम में सत्संग सभा का आयोजन होगा।