जोधपुर

आसाराम एम्स आइसीयू में भर्ती

जोधपुर केंद्रीय कारागृह में ताउम्र कारावास की सजा काट रहे
less than 1 minute read
Nov 06, 2021
Feature image

जोधपुर. नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में जोधपुर केंद्रीय कारागृह में ताउम्र कारावास की सजा काट रहे आसाराम को तबीयत नासाज होने पर शनिवार को एम्स की आइसीयू में भर्ती किया गया है। आसाराम को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच केंद्रीय कारागार से स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स लाया गया था। चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य की जांच के बाद उन्हें आइसीयू में भर्ती करने का फैसला किया गया।

एम्स के चिकित्सक आसाराम के स्वास्थ्य को लेकर कोई जानकारी देने से बचते रहे, लेकिन आसाराम को फिलहाल यूरीन इंफेक्शन की आशंका जताई गई है। उनका डेंगू जांच के लिए एनएस-1 टेस्ट भी लिया गया है।

वकील का आरोप, मिलने नहीं दे रहे

आसाराम के वकील ललित किशोर सेन ने आरोप लगाया है कि कोविड के बहाने पिछले दो सालों से उन्हें व दूसरे वकीलों को आसाराम से मिलने नहीं जा रहा है। आसाराम एलोपैथी लेना ही नहीं चाहते, जबरदस्ती उन्हें एलोपैथी दवाएं दी जा रही है। आसाराम को तीन दिन से बुखार आ रहा है। उन्हें लीवर व किडनी की समस्या हैं।

Published on:
06 Nov 2021 09:55 pm