जोधपुर

उम्रकैद की सजा काट रहा आसाराम पहुंचा जोधपुर, AIIMS में होगी जांच; एयरपोर्ट पर मीडिया से छुपाया मुंह

Asaram News: नाबालिग से यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम शनिवार को जोधपुर पहुंचा। तीन महीने की अंतरिम जमानत मिलने के बाद वह इलाज के लिए एम्स जोधपुर में मेडिकल जांच करवाने आया है।
2 min read
• •
Updated: 15 Mar 2025, 9:50 PM IST
Asaram reached Jodhpur

Asaram News: नाबालिग से यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम शनिवार को जोधपुर पहुंचा। तीन महीने की अंतरिम जमानत मिलने के बाद वह इलाज के लिए एम्स जोधपुर में मेडिकल जांच करवाने आया है। आसाराम इंदौर की फ्लाइट से जोधपुर पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और अनुयायी उसे लेने पहुंचे। बता दें, अंतरिम जमानत पर गुजरात गया आसाराम 2 महीने बाद जोधपुर लौटा है।

मीडिया से नहीं की बातचीत

दरअसल, जोधपुर हाईकोर्ट के आदेशानुसार मीडिया से बातचीत पर रोक होने के कारण आसाराम चुप ही रहा। एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने बातचीत की कोशिश की, लेकिन उसने हाथ से इशारा कर बात करने से इनकार कर दिया। इस दौरान उसने एयरपोर्ट पर मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। बस कार में बैठते हुए नारायण-नारायण बोलकर रवाना हो गया। फिर एयरपोर्ट से निकलकर वह सीधे पाल स्थित अपने आश्रम पहुंचा।

31 मार्च तक है अंतरिम जमानत

14 जनवरी 2025 को आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली थी। इसके बाद उसने जोधपुर हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की, जिसे 31 मार्च 2025 तक के लिए मंजूर कर लिया गया। हालांकि, कोर्ट ने इस दौरान कई शर्तें भी लगाई हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होगा।

क्या है यौन शोषण का मामला?

गौरतलब है कि 15 अगस्त 2013 को नाबालिग शिष्या के यौन शोषण का आरोप लगा था। 31 सितंबर 2013 को जोधपुर पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया था। आसाराम 2013 के रेप मामले में ट्रायल कोर्ट द्वारा दी गई आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। उम्रकैद की सजा के दौरान इलाज के लिए अंतरिम जमानत मिली। अंतरिम जमानत के बाद कुछ समय जोधपुर आश्रम में रुकने के बाद आसाराम अन्य स्थानों पर प्रवचन देने और अनुयायियों से मिलने गया।

Updated on:
15 Mar 2025, 9:50 PM IST
Published on: