
वीडियो : गौतम उडेलिया/जोधपुर. चुनावी माहौल के बीच और पीएम मोदी की सोमवार को जोधपुर में होने वाली सभा से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत यहां पहुंचे। एयरपोर्ट पर समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और वहां मौजूद लोगों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। एक महिला ने अपनी बच्ची के लिए उनसे आशीर्वाद भी मांगा और अपने परिचित अंदाज में गहलोत ने बच्ची को दुलार किया। यहां मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में गहलोत ने पीएम के आगमन पर कहा कि मोदी जी का स्वागत है, जो भी मेरे क्षेत्र में आते हैं उनका स्वागत है। राहुल गांधी कहते हैं कि हमारी लड़ाई व्यक्तिगत नहीं है जबकि यह लोग व्यवहार करते हैं दुश्मनी वाला। इनको चाहिए कि देश का प्रधानमंत्री होता है न कि किसी पार्टी के। इनके आचार-विचार और संदेश ऐसे होते हैं जैसे अनफॉच्यूनेट होते हैं। आज मुद्दे किसान, बिजली-पानी की समस्या और भ्रष्टाचार है लेकिन इसपर राजनीति नहीं होती है। यह लोग माता-पिता, हनुमान की जाति पर राजनीति कर रहे हैं। इन लोगों ने पांच सालों में कुशासन दिया है इससे वसुंधरा राजे के खिलाफ व्यक्तिगत रोष है लोगों में। 7 तारीख को लोग इसका बदला निकालेंगे। इस बार वसुंधरा रेस्क्यू में हैं कोई भी आ जाए उनको बचा नहीं पाएगा चाहे मोदी आएं या अमित शाह आएं।