जोधपुर

पूर्व सीएम और कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत के बड़े भाई का निधन, प्रदेश में शोक की लहर

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Oct 18, 2018
gehlot
gehlot

जयपुर।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत के बड़े भाई के निधन की खबर है। मिली जानकरी के अनुसार प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बड़े भाई कंवर सिंह गहलोत का जोधपुर में निधन हो गया। उनकी उम्र 71 वर्ष थी। बताया जा रहा है कि कंवर सिंह गहलोत कई दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज अस्पताल में जारी था। गुरुवार रात गहलोत के भाई के निधन की खबर से प्रदेश में शोक की लहर छा गई। मिली जानकारी के अनुसार ह्रदयघात होने से कंवर सिंह का निधन हुआ है। बड़े भाई के निधन की खबर मिलते ही गहलोत जोधपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

- पूर्व सीएम अशोक गहलोत के भाई का निधन
- कई दिनों से अस्पताल में थे भर्ती
- गुरुवार रात हुआ निधन
- ह्रदयघात से हुआ निधन
- जोधपुर के लिए गहलोत हुए रवाना

Updated on:
18 Oct 2018 10:18 pm
Published on:
18 Oct 2018 10:18 pm