जोधपुर

मकान पर फायरिंग कर बोलेरो कैम्पर छोड़ भागे हमलावर, घरवालों ने कैम्पर में लगाई आग

-घर के बाहर खड़ी एसयूवी को मारी टक्कर-डोडा तस्करी के लेन देन को लेकर विवाद
less than 1 minute read
Feb 29, 2020
मकान पर फायरिंग कर बोलेरो कैम्पर छोड़ भागे हमलावर, घरवालों ने कैम्पर में लगाई आग
मकान पर फायरिंग कर बोलेरो कैम्पर छोड़ भागे हमलावर, घरवालों ने कैम्पर में लगाई आग

जोधपुर. कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड की जनता कॉलोनी में लेन देन के विवाद को लेकर शुक्रवार देर रात एक मकान पर हमला कर फायरिंग की गई। हमलावरों ने मकान व हवा में गोलियां चलाई। वहीं घर के बाहर खड़ी एसयूवी को बोलेरों कैम्पर से टक्कर मार क्षतिग्रस्त किया। इस बीच मकान मालिक व आस-पडौस के लोगों के जागने व बाहर निकलते देख हमलावर बोलेरो कैम्पर छोडक़र भाग निकले।

आक्रोशित मकान मालिक व परिजनों ने कैम्पर को आग लगा दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की हैं। पुलिस केअनुसार कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड की जनता कॉलोनी में रमेश सिहाग (बिश्नोई) का मकान हैं। आपसी लेन देन के मामले में हनुमान, भुट्टा बाबल व अन्य ने रमेश सिहाग के मकान पर हमला कर फायरिंग की। पुलिस ने बताया कि रमेश सिहाग (बिश्नोई) व भुट्टा बाबल के बीच डोडा तस्करी के लेन देन को लेकर विवाद चल रहा था।

एेसे में हनुमान, भुट्टा बाबल व अन्य ने देर रात रमेश के घर के बाहर खड़ी एसयूवी को बोलेरों कैम्पर से टक्कर मारी। व उसके मकान पर फायरिंग की। लोगों के जागने की आशंका के चलते हमलावर बोलेरो कैम्पर छोडकर भाग निकले। एेसे में लोगों ने बोलेरो कैम्पर को आग लगा दी। आग से कैम्पर पूरी तरह जल कर खाक हो गई। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

Published on:
29 Feb 2020 12:31 pm